फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस से शादी करने जा रहा यह भारतीय खिलाड़ी, खूबसूरती देख दे बैठा था दिल

Fri, 11 Oct 2019 10:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मनीष पांडे- अश्रिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडेय शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज की एक्ट्रेस के उनकी जीवनसाथी बनेगी। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। 30 वर्षीय मनीष पांडे  की शादी की तारीख भी तय हो गई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज पांडे फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि इस बात का एलान हो गया है कि एक खूबसूरत एक्ट्रेस ही मनीष पांडे की दुल्हन बनेगी।
विज्ञापन

2 of 5
अश्रिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष पांडे साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं। अश्रिता शेट्टी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। 26 साल की अश्रिता इंद्रजीत, ओरु कन्नयम मूनू कलावानिकलम, उदयम एनएच जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने उदयम एनएच 4 फिल्म से डेब्यू किया था। अश्रिता एक ब्यूटी कंपीटिशन से सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने विज्ञापनों में भी काम किया है।
विज्ञापन

3 of 5
मनीष पांडे
मनीष पांडे ने कर्नाटक की ओर से शानदार खेलते हुए टीम इंडिया में जगह बनाई है। मनीष पहले भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा था। मिड डे की रिपोर्ट में कहा गया है कि पांडे और अश्रिता की शादी में दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे और शादी का कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा।

4 of 5
अश्रिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष और अश्रिता शेट्टी जोड़ी क्रिकेट व मनोरंजन जगत की नई जोड़ी होगी, जो शादी के बंधन में बंधेगी।  इससे पहले अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, युवराज सिंह-हेजल कीच, जहीर खान-सागरिका घाटगे, हरभजन सिंह-गीता बसरा, मोहम्मद अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी जैसी स्टार जोड़ी ने एक दूसरे को अपना हमसफर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनीष पांडे- धोनी
मनीष पांडे ने दिसंबर के पहले हफ्ते में अपनी शादी की डेट इसलिए भी रखी है, क्योंकि उस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी भी मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे, जो उनकी शादी में भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें