फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसीन जहां को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार, निजी तस्वीरें लीक करने की देता था धमकी

Thu, 26 Nov 2020 04:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हसीन जहां - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को धमकी भरे फोन कॉल करने वाला शख्स पुलिस गिरफ्त में आ चुका है। कोलकाता पुलिस ने 25 वर्षीय देवराज सरकार को कैनिंग स्टेशन रोड से हिरासत में लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हसीन जहां - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि, 'पहले पूर्व नौकरानी मोटी रकम न देने पर हसीन को उनकी निजी तस्वीरें और फोन नंबर सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी देती थी, जिसे लेकर जादवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। ब्लैकमेलिंग वाले फोन कॉल्स गिरफ्तार किए गए युवक के ही नंबर से किए जाते थे।'
विज्ञापन

3 of 4
हसीन जहां - फोटो : सोशल मीडिया
गिरफ्तार किया गया युवक खुद को नौकरानी शीला सरकार का बेटा बताकर हसीन जहां से गाली-गलौज और ब्लैकमेलिंग करता था। लगभग तीन महीने तक इस तरह की धमकियां सुनने के बाद 22 नवंबर को क्रिकेटर की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

4 of 4
अब पुलिस आरोपी नौकरानी की भी तलाश कर रही है। बताते चले कि करीब दो साल पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर हसीन जहां ने दूसरी लड़कियों से संबंध बनाने और अश्लील चैट करने का आरोप लगाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें