फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: महेंद्र सिंह धोनी ने खोला राज, बताया कैसे करते हैं तेज स्टंपिंग

Thu, 02 May 2019 02:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धोनी - फोटो : file
महेंद्र सिंह धोनी स्टंप के पीछे काफी फुर्तीले हैं और इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस तेजी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने यह कौशल टेनिस बॉल क्रिकेट से सीखा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी
अपनी तेज स्टंपिंग के बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह चीज टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने से आयी है। लेकिन आपको फिर भी बेसिक्स की जानकारी होनी चाहिए और आपको उस स्तर तक पहुंचना चाहिए। अगर आप ऐसे ही रहोगे तो आप गलतियां कर सकते हो इसलिये मुझे अब भी लगता है कि बेसिक्स सबसे अहम हैं। ’’ 
विज्ञापन

3 of 5
दर्द से कराहते एमएस धोनी
कप्तान धोनी इस मौजूदा टी-20 लीग में शानदार फार्म में हैं और बुखार व पीठ के दर्द के कारण दो मैच में बाहर बैठने के बाद उन्होंने 22 गेंद में 44 रन की नाबाद पारी खेली जिससे चेन्नई ने बुधवार की रात दिल्ली के खिलाफ 179 रन बनाए। 

4 of 5
ms dhoni
धोनी से उनकी पारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने गेंदबाजी वैरिएशन समझने के लिये विकेट पर काफी समय बिताया और अंत में चेन्नई को मैच विजयी स्कोर तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धोनी-रैना - फोटो : file
अंतिम ओवर के बारे में पूछने पर कहा, ‘‘गेंद को देखो और फिर हिट करो। आपने समय बिताया है तो आप वैरिएशन जानते हो। जो 10-15 गेंद खेल चुका है, उसके लिए यह आसान हो जाता है। ’’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें