फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

320 रुपये का ये छोटा सा डिवाइस आपकी कार को कर देगा इतना ठंडा कि आप भूल जायेंगे AC चलाना

Thu, 02 May 2019 01:54 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Solar Fan
गर्मियां शुरू हो चुकी हैं, घर हो या ऑफिस या फिर हो कार हर जगह AC की जरूरत पड़ती है। क्योकिं हम सभी को AC की इतनी जयादा आदत पड़ चुकी है कि इसके बिना रहना अब मुश्किल सा हो गया है। अक्सर देखने में आता है कि तेज धूप में कार कण AC भी ठीक से कुलिंग नहीं करता, काफी देर चलने पर भी ठंडी हवा नहीं आती। आपकी इसी परेशानी को आज हम दूर करने जा रहे हैं। यहां हम आपको एक ऐसे डिवाइस के बारे में बता रहे हैं जिसे इस्तेमाल से आपकी कार का AC बेहतर ढंग से काम करेगा और आपको मिलेगी एकदम ठंडी हवा।
 
विज्ञापन

ये छोटा सा डिवाइस है बड़े काम का

2 of 3
Solar Fan
हम जिस डिवाइस के बारे में बात कर रहे हैं दरअसल वो एक सोलर फैन है। इसे कार के विंडो में लगा कर कार की गर्मी भी बाहर निकल जाती है। इतना ही नहीं इस सोलर फैन की की मदद से बस कुछ ही मिनटों में कार ठंडी होने लगती है और आपको AC चलाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। जिस गर्मी से आप परेशान है यह डिवाइस उसी गर्मी से ही चार्ज होता है। कार का AC चलाने पर जहां माइलेज में फर्क पड़ता है वही इस सोलर फैन के लिए बैटरी और फ्यूल की भी जरूरत नहीं पड़ती और कार की माइलेज पर भी कोई फर्क ही नहीं पड़ता। अगर आपको फिर भी AC की जरूरत पड़ती है तो इस डिवाइस से साथ AC चलाने पर कूलिंग इफ़ेक्ट डबल हो जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से खरीद सकते हैं?

3 of 3
Solar Fan
इस सोलर फैन को आप ऑनलाइन या कार एक्सेसरीज शॉप से आसानी से खरीद सकते हैं। मार्किट में इस डिवाइस की कीमत 320 रुपये से शुरू होती है जो होकर 3500 रुपये तक जाती है। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इसका चुनाव कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें