फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा माहीः 'जब तक फुल स्टॉप नहीं आता, तब तक वाक्य पूरे नहीं होते हैं'

Sun, 16 Aug 2020 08:11 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
एम एस धोनी - फोटो : twitter
टीम इंडिया के महानतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। कपिल देव के बाद धोनी की कप्तानी में ही भारत दूसरी बार विश्व विजेता था। हार और जीत में एक समान बने रहने वाले धोनी ने कई ऐसी लाइनें बोलीं हैं, जो हमेशा सभी को प्रेरित करती हैं। आइए पढ़ते हैं धोनी के दस विचार, जो उनके खेल और जीवन को दर्शाते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
महेंद्र सिंह धोनी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
हार हो या जीत, मैच कितना भी दबाव वाला क्यों ना हो धोनी एक दम शांत दिखते।

अपने आप पर कभी भी दबाव को हावी नहीं होने देता।

विज्ञापन

3 of 11
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

मैं क्रिकेट का बहुत ज्यादा अध्ययन नहीं करता। मैंने क्रिकेट के माध्यम से जो कुछ भी सीखा है,देखा है या अनुभव किया है। मैं मैदान में उसी तरह से खेलता हूं।

4 of 11
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर

जब तक फुल स्टॉप नहीं आता, तब तक वाक्य पूरे नहीं होते हैं।

2011 विश्व कप के दौरान धोनी ने ये लाइन बोली थी।
 
विज्ञापन

5 of 11
dhoni

जब आप मर रहे होते हैं, तब आप यह नहीं देखते कि मरने का कौन सा बेहतर तरीका है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में बैक-टू-बैक हार के बाद धोनी।
विज्ञापन

6 of 11
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

यदि आप 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे सकते, तो यह धोखा है।

2008, श्रीलंका में एक टेस्ट श्रृंखला से बाहर होने बाद फिटनेस पर धोनी का रुख।
विज्ञापन

7 of 11
एम एस धोनी - फोटो : social Media

 लोग जब दक्षिण अफ्रीका के बारे में बात करते हैं तो वे शेर और हाथियों के बारे में बात करते हैं, लेकिन जब हम भारत के बारे में बात करते हैं तो बाघों के बारे में बात करते हैं।

8 of 11
गौतम गंभीर एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर

मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है की एक शतक बनाने की बजाय एक अच्छी साझेदारी बनाई जए। एक बार जब आप अच्छी साझेदारी बना लेते हो तो तब आप शतक भी बना लोगे।

9 of 11
धोनी - फोटो : file

सच कहूं तो मुझे डकवर्थ-लुईस नहीं समझ में आता। मैं सिर्फ अंपायर के फैसले का इंतजार करता हूं।

10 of 11
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

जब भी हमने चार तेज गेंदबाजों के साथ खेला है, दो चीजें होती हैं। एक कप्तान पर प्रतिबंध लग जाता है, दूसरा, हम हार जाते हैं।

मैच की रणनीति पर बात करते हुए धोनी।

विज्ञापन

11 of 11
एमएस धोनी - फोटो : social media

मेरे घर में तीन कुत्ते हैं। सीरीज के हारने या जीतने के बाद, जब भी मैं घर वापस जाता हूं वो मेरे साथ एक समान व्यवहार करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें