फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिफ्टी से चूके लोकेश राहुल दूसरे वनडे में भी बना गए रिकॉर्ड

Mon, 13 Jun 2016 07:58 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लोकेश राहुल
अपने पहले ही वनडे में छक्के के साथ शतक लगाकर इतिहास रचने वाले भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल भले ही दूसरे मैच में कुछ खास नहीं कर सके लेकिन एक कीर्तिमान तो रच ही दिया। वह 9 जून को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले ही एकदिवसीय मैच में शतक लगाने वाले टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज बने थे।
विज्ञापन

फिफ्टी से चूके लोकेश राहुल दूसरे वनडे में भी बना गए रिकॉर्ड

2 of 6
लोकेश राहुल - फोटो : PTI
पहले मैच से शतक के साथ करियर का आगाज करने वाले कर्नाटक टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लोकेश राहुल से उम्मीद थी कि वह दूसरे मैच में भी बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन 50 गेंदों में 33 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने पहले विकेट के लिए करुन नायर के साथ 48 रनों की साझेदारी की थी।
विज्ञापन

फिफ्टी से चूके लोकेश राहुल दूसरे वनडे में भी बना गए रिकॉर्ड

3 of 6
टीम इंडिया - फोटो : PTI
सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल पहले मैच में 100 रनों की पारी खेलने के बाद भी नाबाद रहे थे। खास बात यह रही कि उन्होंने छक्का मारकर न सिर्फ शतक लगाया बल्कि मैच को भी खत्म कराया। वनडे करियर में पहली बार आउट होने से पहले उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड तो बना ही दिया।

फिफ्टी से चूके लोकेश राहुल दूसरे वनडे में भी बना गए रिकॉर्ड

4 of 6
लोकेश राहुल - फोटो : Twitter/BCCI
पहले मैच में नाबाद 100 रन के बाद लोकेश राहुल ने दूसरे मैच में 33 रनों की पारी खेली। इस तरह से उन्होंने पहली बार आउट होने से पहले 133 रन बनाए थे जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज की 50-50 ओवर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पदार्पण है।
विज्ञापन

फिफ्टी से चूके लोकेश राहुल दूसरे वनडे में भी बना गए रिकॉर्ड

5 of 6
टीम इंडिया - फोटो : PTI
लोकेश राहुल ने वनडे करियर की शुरुआत में आउट हुए बगैर सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड डब्ल्यू रामन का तोड़ा जिन्होंने कुल 103 रन बनाए थे। अब अगर शुरुआती 2 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का सवाल है तो वह नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिफ्टी से चूके लोकेश राहुल दूसरे वनडे में भी बना गए रिकॉर्ड

6 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : Getty
भारतीय क्रिकेट से सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के नाम अपने शुरुआती 2 वनडे मैचों में सबसे ज्यादा 148 रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1987 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत करते हुए 73 रनों की पारी खेली थी, फिर इसके बाद अगले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 75 रन बनाए थे। इस तरह से उन्होंने पहले 2 मैचों में 148 रन बनाए, लेकिन वह दोनों ही मैचों में आउट हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें