फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शहीद मुकुल द्विवेदी के परिजनों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश

Mon, 13 Jun 2016 05:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
मुकुल द्विवेदी के परिजनों से मिलने जाते मुख्यमंत्री - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
यूपी के मथुरा में जवाहर बाग में हुई हिंसा में शहीद हुए एसपी मुकुल द्विवेदी के परिजनों के मिलने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके आवास पहुंचे। परिजनों से मुलाकात के बाद अखिलेश ने जवाहर बाग की घटना को दुखद बताया और कहा हमारा मकसद बाग को खाली कराना था गोली चलाना नहीं।
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों पर बल प्रयोग नहीं चाहते थे

2 of 5
शहीद मुकुल द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात करते अखिलेश - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
लगातार शासन को रिपोर्ट भेजे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा बाग में महिलायें और बच्चे भी थे हम उनपर बलप्रयोग नहीं करना चाहते थे। इसमें हमारे दो अफसर शहीद हुए। परिवार के सदस्यों ने दो मदद और मांगी है। उनकी पत्नी ने कहा है की उन्हें घर के पास पोस्टिंग दी जाये।
विज्ञापन

कैराना पर भी दिया जवाब

3 of 5
कैराना गांव
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस पर राजनीति हो रही है, ये भी वो पार्टी कर रही है जिसके दामन पर खून ही खून है। कैराना को मुद्दा बनाया जा रहा है। 20 साल पहले कैराना छोड़ गए लोगों की लिस्ट जारी की जा रही, जिनके दादा चले गए थे उनका पलायन बताया जा रहा है। हम विकास करते है वो लड़ाई करते है। 

4 of 5
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते मुख्यमंत्री - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
उन्होंने बताया कि जवाहर बाग की न्यायायिक जाँच शुरू करा दी गयी है। टॉप से बॉटम तक जो भी दोषी होगा वो बचेगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवृक्ष के संरक्षण पर बिफरे अखिलेश

5 of 5
ramvriksha yadav mathura - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा-बरेली
रामवृक्ष के यादव होने के कारण संरक्षण के सवाल पर बिफरे सीएम ने कहा क्या सारे गुप्ता भाई होते है। सिन्हा सिन्हा भाई होते है। किसी को कोई संरक्षण नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें