फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट ही नहीं, ये 11 खिलाड़ी भी हैं बेटियों के पिता, जानें इन नन्हीं परियों के नाम

Sun, 17 Jan 2021 06:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
- - फोटो : social media
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। उनके घर 11 जनवरी 2021 को किलकारी गूंजी। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। विराट के अलावा भी टीम इंडिया के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बेटियों के पिता हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन खिलाड़ियों पर...
 
विज्ञापन

2 of 13
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli
विराट कोहली
बीते सोमवार (11 जनवरी) को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। कोहली ने इस मौके पर खुशी का इजहार करते हुए लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा था और एक अच्छा सा संदेश भी लिखा था। विराट की बेटी का क्या नाम है, इसका अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर अन्वी बताया जा रहा है।  

 
विज्ञापन

3 of 13
धोनी की बेटी जीवा
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी का नाम जीवा रखा है। पांच बरस की जीवा अक्सर अपनी मां साक्षी और पिता धोनी के साथ नजर आ जाती हैं। 
 

4 of 13
रोहित शर्मा - फोटो : @mipaltan
रोहित शर्मा 
टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा की भी एक प्यारी सी बेटी है। रोहित ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है। रोहित अक्सर अपनी बेटी और पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर नजर आते रहते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 13
अजिंक्य रहाणे अपनी बेटी के साथ - फोटो : Social Media
अजिंक्य रहाणे 
अजिंक्य रहाणे की बेटी का नाम आर्या है।
विज्ञापन

6 of 13
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
रवींद्र जडेजा 
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की भी एक बेटी है, जिसका नाम निधयाना है।
विज्ञापन

7 of 13
आर अश्विन और उनकी बेटियां - फोटो : social media
रविचंद्रन अश्विन
टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन दो बेटियों के पिता हैं। एक का नाम आध्या है और दूसरी बेटी का नाम अखीरा है।

8 of 13
चेतेश्वर पुजारा अपनी पत्नी और बेटी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
चेतेश्वर पुजारा 
टेस्ट में बेस्ट कहे जाने वाले टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की बेटी का नाम अदिति है। 

9 of 13
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर 
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी एक बेटी के पिता हैं। उनकी बेटी का नाम अजन गंभीर है।

10 of 13
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई
हरभजन सिंह
टीम इंडिया के अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह भी एक बेटी के पिता हैं। हरभजन ने अपनी बेटी का नाम हिनाया हीर रखा है।

11 of 13
अंबाती रायुडू - फोटो : सोशल मीडिया
अंबाती रायुडू
अंबाती रायुडू भी एक बेटी के पिता हैं। उनकी पत्नी चेनुपल्ली विद्या ने पिछले साल एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

12 of 13
क्रिकेटर सुरेश रैना (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सुरेश रैना
पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सुरेश रैना भी एक बेटी के पिता हैं। उनकी बेटी का नाम ग्रेसिया है। 
विज्ञापन

13 of 13
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर
उमेश यादव
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव भी एक बेटी के पिता है। हाल ही में उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उमेश यादव ने खुद ट्वीट करके दी थी। उमेश ने लिखा, 'इस दुनिया में स्वागत है छोटी परी। बहुत रोमांचित हूं कि तुम यहां हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें