फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: इन चार खिलाड़ियों की MI से छुट्टी तय, नीलामी में 'रोहित ब्रिगेड' नहीं दिखाएगी दिलचस्पी

Sun, 17 Jan 2021 06:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : ट्विटर @mipaltan
मुबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे अच्छी टीम मानी जाती है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम पांच बार की चैंपियन है। लगातार दो आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम आईपीएल 2021 में कुछ बदलाव कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से खिलाड़ी हो सकते हैं?
 
विज्ञापन

2 of 5
शेरफेन रदरफोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
शेरफेन रदरफोर्ड
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेले। मुंबई इंडियंस ने उन्हें ट्रेड विंडो के तहत अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में इस सीजन से पहले मुंबई उन्हें रिलीज कर सकती है। बता दें कि रदरफोर्ड आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन

3 of 5
नाथन कोल्टर नाइल - फोटो : सोशल मीडिया
नाथन कूल्टर-नाइल
ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने आठ करोड़ में खरीदा था। मगर आईपीएल 2020 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। नाथन ने सात मैचों में केवल पाच विकेट अपने नाम किए। बल्लेबाजी में उनके बल्ले से केवल 25 रन निकले। ऐसे में मुंबई नीलामी से पहले इस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है।

4 of 5
सौरभ तिवारी - फोटो : social media
सौरभ तिवारी
झारखण्ड के बल्लेबाज सौरभ तिवारी भी आईपीएल 2020 में अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। सात मैचों में सौरभ ने केवल 25 रन बनाए। ऐसे में  मुंबई उन्हें रिलीज कर किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिस लिन - फोटो : ipl
क्रिस लिन
केकेआर से रिलीज किए जाने के बाद क्रिस लिन मुंबई की टीम में आए। मगर आईपीएल 2020 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में उन्हें भी रिलीज किए जाने की ज्यादा संभावना नजर आ रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें