फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravichandran Ashwin: 'जिंदगी और क्रिकेट में जोखिम लेना पसंद है', अपनी कामयाबी की वजह पर अश्विन ने खोला राज

Tue, 13 Aug 2024 03:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अश्विन ने अपनी आलोचनाओं को गंभीरता से लिया है और ढेर सारे विकेट लेकर इसका जवाब दिया है। हालांकि, उन्होंने ‘बाहरी शोर’ को अपने दिमाग में हावी नहीं होने दिया। उनके अंदर का इंजीनियर उन्हें जोखिम लेने और विफलता से निडर रहने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
1 of 7
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ani
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इन दिनों क्रिकेट फील्ड से दूर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि, मैदान से दूर उनका एक और प्रोफेशन जोर शोर से जारी है। अश्विन क्रिकेटर बनने से पहले एक इंजीनियर रह चुके हैं। इसके अलावा वह फिलहाल एक लोकप्रिय यूट्यूबर और एक लेखक भी हैं। एक बार में कई चीजों को आसानी से मैनेज करने के सवाल पर अश्विन ने कहा कि जीवन हो या क्रिकेट वह अति सुरक्षात्मक रवैया अपनाने की जगह असफल होना पसंद करते हैं। 37 साल के अश्विन को को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे चतुर दिमाग वाले क्रिकेटर के तौर पर जाना जाता है। टेस्ट में 516 विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी की बातों और विचारों को क्रिकेट जगत में काफी तवज्जो दी जाती है।
विज्ञापन

2 of 7
अश्विन - फोटो : PTI
वह इस समय अपनी पुस्तक ‘आई हैव द स्ट्रीट्स: ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं।  इस किताब के सह-लेखक सिद्धार्थ मोंगा है और इसे पेंगुइन रैंडम हाउस ने प्रकाशित किया है। यह किताब में 2011 तक अश्विन के जीवन का विवरण उनके दिमाग की झलक देती है। अश्विन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं अपनी जिंदगी जी रहा हूं, बस यह इतना ही है। मैं 'ए', 'बी' या 'सी' ( किसी लक्ष्य) को पूरा करने के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं मौजूदा समय में रहना पसंद करता हूं। मैं आम तौर पर एक रचनात्मक व्यक्ति हूं और अगर मुझे लगता है कि मैं कुछ करना चाहता हूं, तो मैं आगे बढ़ूंगा और करूंगा। (चाहे यह) सही हो या गलत, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैं बाद में फैसला करना चाहूंगा।'
विज्ञापन

3 of 7
अश्विन - फोटो : PTI
हालांकि, अश्विन हमेशा इस तरह से बेखौफ नहीं थे। बचपन में उनके अंदर असुरक्षा की भावना थी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, वह इससे आगे निकलने में सफल रहे। उन्हें अहसास हुआ कि उनका डर उनके साथ खेल खेल रहा है। अश्विन ने कहा कि इससे निपटने के बाद वह कुछ हद तक अडिग हो गए और यह एक क्रिकेटर के रूप में उनके विकास में कारगर रहा। इसने उन्हें एक बच्चे के रूप में चेन्नई की सड़कों पर कैरम बॉल फेंकने से लेकर भारत के प्रमुख स्पिनर के रूप में उनका कायापलट काफी मदद की।

4 of 7
अश्विन - फोटो : PTI
इस खिलाड़ी ने अपनी आलोचनाओं को गंभीरता से लिया है और ढेर सारे विकेट लेकर इसका जवाब दिया है। हालांकि, उन्होंने ‘बाहरी शोर’ को अपने दिमाग में हावी नहीं होने दिया। उनके अंदर का इंजीनियर उन्हें जोखिम लेने और विफलता से निडर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा, 'मैं बिल्कुल भी असुरक्षित नहीं हूं। मैं पूरी तरह से सुरक्षित रहने के बजाय जीवन में असफल होना पसंद करूंगा। यही मेरा चरित्र है। मेरे अंदर लोगों जैसी सामान्य असुरक्षा की भावना नहीं हैं।'
विज्ञापन

5 of 7
अश्विन - फोटो : PTI
अश्विन इन बातों को उसी साफगोई से कहते हैं जिसके साथ वह जटिल क्रिकेट कानूनों को ‘डिकोड’ करते हैं। उनकी इन चीजों के सोशल मीडिया पर वायरल होने में देर नहीं लगती। उन्होंने कहा, 'बचपन में अपनी असुरक्षा वाली मानसिकता को पीछे छोड़ने के बाद मेरी सोच बदल गयी थी।  मैं किसी और की असुरक्षा का फायदा उठाने के बारे में नहीं सोचता हूं। इसी तरह मैं क्रिकेट या जीवन को सामान्य रूप से देखता हूं।'
विज्ञापन

6 of 7
अश्विन - फोटो : PTI
एक ही बार में कई चीजों को करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'कोविड-19 संकट के दौरान लगभग हर कोई नुकसान के डर से जूझ रहा था, वह समय था जब उन्होंने जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण को नए सिरे से बदलते हुए महसूस किया कि वह जो चाहिते हैं उसके लिए उनके पास सिर्फ एक मौका है।' लॉकडाउन के दौरान अश्विन ने यूट्यूब चैनल शुरू किया। क्रिकेट, क्रिकेट कानूनों और क्रिकेटरों पर उनके स्पष्ट विचारों के अब 15 लाख से अधिक सब्सक्राइबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अश्विन - फोटो : PTI
उनके अनुसार यह सब निडर होने या जोखिमों के मजेदार पक्ष को देखने की क्षमता पर निर्भर करता है, जो कि 2009 में एक कैसीनो की यात्रा ने उन्हें सिखाया था। उन्होंने कहा, 'अगर आप यह सोचकर कैसीनो में जाते हैं कि आप कितना पैसा कमाएंगे, तो आप शायद अपने सारे पैसे गंवा देंगे। लेकिन जब आप मौज-मस्ती करने के इरादे इस सोच के साथ जाते है कि आप वहां पैसे गंवाने जा रहे है तो आप किसी अमीर व्यक्ति के रूप में वापस आते है और यह सीखने का एक बड़ा अनुभव होता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें