फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भारतीय गेंदबाज को लेकर परेशान हैं स्टीव स्मिथ, कहा-उन्हें भांपना मुश्किल 

Sat, 16 Sep 2017 09:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
भारतीय टीम में कुलदीप यादव हैं जिनके खेलने की उम्मीद है। कुलदीप जैसे एक्शन वाले गेंदबाज बहुत कम हैं। लिहाजा हमें ऐसे किसी गेंदबाज के खिलाफ अभ्यास किया है। टीम सलाहकार श्रीधरन श्रीराम ने इसका इंतजाम किया। पूरी टीम ने उनके खिलाफ बलेलबाजी के लिए अतिरिक्त मेहनत की है। आईपीएल में कुछ खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ खेल चुके हैं। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं। कई बार उनकी गेंदों को भांपना मुश्किल होता है। उम्मीद है कि हम शुरुआती स्पैल में ही उनपर दबाव बनाने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

एक भारतीय गेंदबाज को लेकर परेशान हैं स्टीव स्मिथ, कहा-उन्हें भांपना मुश्किल 

2 of 7
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में अपने डेब्यू टेस्ट में 4 विकेट लिए थे। वह विकेट तेज गेंदबाजी के माकूल था। इसलिए आशा की जा रही है कि चेन्नई में खेले जाने वाले पहले वनडे के साथ-साथ सीरीज में वो महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उनका सामना करने के लिए मेहमान टीम ने केके जियास को मैदान का सामना किया जो कुलदीप के अंदाज में ही गेंदबाजी करते हैं। ताकि मैच में कुलदीप का सामना करने में उन्हें परेशानी न हो। जियास आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स की तरफ से खेल चुके हैं। ट्रेविस हेड उनके साथ खेल चुके हैं। स्मिथ ने बताया कि एस श्रीराम ने उन्हें नेट्स पर गेंदबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। कुलदीप जैसे किसी खिलाड़ी के सामने हमारे पास अभ्यास करने का मौका था क्योंकि दुनिया में उनकी तरह गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बेहद कम हैं।
विज्ञापन

एक भारतीय गेंदबाज को लेकर परेशान हैं स्टीव स्मिथ, कहा-उन्हें भांपना मुश्किल 

3 of 7
kuldeep
वहीं एक गेंदबाज ऐसे हैं। जिनपर हमारी पैनी नजर होगी। उम्मीद है कि हम शुरुआती स्पैल में ही उनपर दबाव बनाने में सफल रहेंगे। कहा जा रहा है कि सीरीज में ढेरों रन बरसेंगे। लेकिन स्मिथ ने कहा कि वो सुबह पिच देखकर ही इस बारे में कोई अंतिम निर्णय लेंगे। पिछली बार जब हम यहां आए थे तब तकरीबन हर मैच में स्कोर 350 रन के आस-पास पहुंचा था। इस बार कुछ भी कहना मुश्किल है। क्योंकि हर मैदान अलग होता है ऐसे में कोई एक बात पूरी सीरीज को लेकर नहीं कही जा सकती। रनों की बारिश होना या न होना पिच के मिजाज पर निर्भर करेगा। 

एक भारतीय गेंदबाज को लेकर परेशान हैं स्टीव स्मिथ, कहा-उन्हें भांपना मुश्किल 

4 of 7
स्टीव स्मिथ - फोटो : icc
कप्तान बनने के बाद से स्मिथ ने 41 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 51.18 की औसत से 1740 रन बनाए हैं। जिसमें पांच शतक और 10 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। उनसे जब पूछा गया कि बहुत कुछ उनकी बल्लेबाजी पर निर्भर करता है तो उन्होंने कहा, हमारे लिए जरूरी है कि टॉप चार खिलाड़ियों में से कोई एक अच्छा प्रदर्शन करे और बड़े स्कोर बनाए। पिछली बार मैच में 350 रन से ज्यादा बने थे। हमारे लिए अच्छी बात ये है कि टीम में कई ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं लेकिन अंतिम ग्यारह का फैसला परिस्थियों के आधार पर होगा। 
 
विज्ञापन

एक भारतीय गेंदबाज को लेकर परेशान हैं स्टीव स्मिथ, कहा-उन्हें भांपना मुश्किल 

5 of 7
शिखर धवन - फोटो : espn
शिखर धवन के सीरीज के शुरुआती तीन मैचों से नाम वापस लेने के बारे में स्मिथ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, शिखर फिहहाल भारत के लिए अच्छा कर रहे हैं। वो अपने परिवार के पास ऑस्ट्रेलिया गए हैं आशा करता हूं कि सबकुछ ठीक है। शिखर ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया है इसलिए उन्हें शिखर की कमी जरूर महसूस होगी। लेकिन भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत है। अजिंक्य रहाणे या शिखर धवन में से कोई एक पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हम दोनों के लिए तैयार हैं। उनके टॉप 6-7 तक अच्छे बल्लेबाज है। 
विज्ञापन

एक भारतीय गेंदबाज को लेकर परेशान हैं स्टीव स्मिथ, कहा-उन्हें भांपना मुश्किल 

6 of 7
विराट कोहली
विराट कोहली लगातार शतक जड़ने में लगे हैं साथ ही भारतीय बल्लेबाज बड़े शतक जड़ते हैं इस बारे में स्मिथ ने कहा, मुझे नहीं पता कि भारत हमसे ज्यादा वनडे क्रिकेट खेलता है या नहीं मुझे नहीं मालूम की विराट ने कितने मैच खेले हैं। लेकिन वो एक अच्छे खिलाड़ी हैं। मुझे उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन में कोई रुचि नहीं है। मैं यहा सीरीज जीतने की कोशिश करने आया हूं। भारत के टॉप छह या सात बल्लेबाज बड़े स्कोर बनाने में माहिर हैं लेकिन हमारे गेंदबाजों को सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उन्हें शांत रखना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भारतीय गेंदबाज को लेकर परेशान हैं स्टीव स्मिथ, कहा-उन्हें भांपना मुश्किल 

7 of 7
ऑस्ट्रेलियाई टीम
इस सीरीज की 2019 के विश्वकप के संदर्भ में भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, हमें विश्वकप से पहले तकरीबन 30 वनडे मैच खेलने हैं। ये सीरीज हमारे लिए अच्छे खिलाड़ियों के चयन करने का आधार साबित होगी। हालांकि विश्वकप में स्थितियां पूरी तरह अलग होंगी लेकिन युवा खिलाड़ियों के पास अच्छा मौका है कि वो ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ मैच जीतें और अपना नाम करें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें