फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट को लेकर क्या बोले कुलदीप यादव, बताया सफेद और लाल गेंद का फर्क

Sat, 02 Mar 2019 01:14 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गेंदबाज कुलदीप यादव
भारत के हेड कोच रवि शास्त्री को लगता है कि कुलदीप यादव विदेशी परिस्थितियों में टेस्ट टीम के नंबर एक स्पिनर बन चुके हैं, लेकिन चाइनामैन का कहना है कि वह सफेद गेंद के क्रिकेट में ज्यादा सहज हो चुके हैं और जिस प्रारूप को वह पसंद करते हैं, उसमें उन्हें और काम करने की जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 5
kuldeep yadav
24 साल के कुलदीप ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से कहा, 'अगर आप नियमित तौर पर सफेद गेंद से खेल रहे हो तो सामंजस्य बिठाना आसान हो जाता है। मैं सफेद गेंद के क्रिकेट में और सहज हो गया हूं, इसमें मुझे कोई दबाव नहीं महसूस होता। वन-डे में किसी भी स्पिनर के लिए सीमित कोटा होता है इसलिए आपको उसी तरह से आक्रमण करने की जरूरत होती है। आप जब टीम के लिए प्रदर्शन कर रहे हो तो आपको हर बार खुद को चुनौती देने की जरूरत होती है।'
विज्ञापन

3 of 5
kuldeep yadav
पिछले 12 महीनों को देखते हुए कानपुर के इस क्रिकेटर को पता है कि प्रारूप के हिसाब से ढलना कितना कठिन होता है।  उन्होंने कहा, 'सफेद गेंद के क्रिकेट से लाल गेंद के क्रिकेट में ढलना काफी मुश्किल होता है। अगर आप लाल गेंद से क्रिकेट खेल रहे हो तो बतौर स्पिनर सांमजस्य बिठाना आसान होता है, लेकिन मैं नियमित रूप से सफेद गेंद से खेलता हूं इसलिए जब लॉर्ड्स में मुझे मौका मिला तो मैं इससे निपटने के लिए तैयार नहीं था।'

4 of 5
kuldeep yadav
उन्होंने कहा, 'मेरे लिए लाल गेंद का क्रिकेट सबसे बड़ी चुनौती है। हर कोई टेस्ट क्रिकेट पसंद करता है और मैं भी इससे अलग नहीं हूं। मैं ड्यूक गेंद (इंग्लैंड में) फेंकने का आदि नहीं था इसलिए जब मैं लौटा तो मैंने अपने कोच (कपिल पांडे) के साथ सचमुच कड़ी मेहनत की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kuldeep yadav
कुलदीप ने आस्ट्रेलिया में तुरंत प्रभावित करते हुए सिडनी में पांच विकेट चटकाए। वह इस श्रृंखला के पहले मैच खेले जिसे भारत ने 2-1 से अपने नाम किया।  उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लगा, जैसे मैं पदार्पण कर रहा हूं। मैं वैसी गलतियां नहीं करना चाहता था जो मैंने लॉर्ड्स पर की थीं। मैंने योजना बनाई। जैसे उस्मान ख्वाजा ऑफ साइड का अच्छा खिलाड़ी है तो मैंने उसे कुछ रांग उन फेंकने की योजना बनाई।' आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न से बातचीत से भी मदद मिली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें