फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान भारत! हैदराबाद में बेहद खतरनाक हो जाती है ऑस्ट्रेलिया, सामने आए रिकॉर्ड्स

Sat, 02 Mar 2019 01:14 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मार्च से वन-डे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। जानकर हैरानी होगी कि इस स्टेडियम में भारत ने बल्कि ऑस्ट्रेलिया की तूती बोलती है।
विज्ञापन

2 of 5
ऑस्ट्रेलिया ने यहां खेले गए पिछले दोनों मैच में जीत हासिल की है। इस मैदान पर कंगारुओं का अजेय रिकॉर्ड भारतीय टीम के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। मेहमान टीम ने 2007 में यहां खेले गए पहले मुकाबले में 47 रन से जीत हासिल की थी। दो साल बाद शॉन मार्श ने अपनी जबरदस्त सेंचुरी के बूते महज तीन रन से ऑस्ट्रेलिया को जिताया।
विज्ञापन

3 of 5
हालांकि जब ऑस्ट्रेलिया भारतीय सरजमीं पर वन-डे सीरीज खेलता है तो थोड़ा फीका पड़ ही जाता है। टीम इंडिया के खिलाफ पिछले सात में से छह मैच में वो जीत नहीं पाया। 2017-18 में हुई पांच मैच की वन-डे सीरीज 'मैन इन ब्लूज' ने 4-1 से अपने नाम की। पिछले साल कोहली ने अपनी कप्तानी में तीन मैच की वन-डे सीरीज 2-1 से जीती थी।

4 of 5
तीन माह पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। जहां उसने इतिहास रच दिया था। पहली बार कंगारुओं को उनके घर में टेस्ट सीरीज में मात दी। तीन मैच की वन-डे सीरीज 2-1 से जीती। हालांकि टी-20 सीरीज बारिश के चलते 1-1 से बराबर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कप्तान विराट कोहली विश्व कप की तैयारियों में जुट चुके हैं। टी-20 सीरीज के दौरान उन्होंने हर उस खिलाड़ी को आजमाया जिसे वे विश्व कप की संभावित टीम में देखते हैं। केएल राहुल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का यह आखिरी मौका होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें