फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: दूसरे वन-डे के लिए टीम इंडिया का एलान, कुलदीप की हुई एंट्री तो इस खिलाड़ी का पत्ता साफ

Wed, 24 Oct 2018 07:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
`कुलदीप यादव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापत्तनम में 24 अक्टूबर को दूसरा वन-डे मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि यह उसका 950वां वन-डे मुकाबला है। इसी को ध्यान में रखते हुए दूसरे वन-डे के लिए टीम इंडिया की 12 सदस्यीय खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 5
ind vs wi
पहले वन-डे में धमाकेदार जीत के साथ आगाज करने वाली टीम इंडिया में इस बार बदलाव की कोई खास गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। इस मुकाबले में भी केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को साइडलाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
दूसरे वन-डे में रोहित शर्मा और शिखर धवन बतौर ओपनर उतर सकते हैं जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान विराट कोहली को भेजा जा सकता है। कोहली के बाद जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे अंबाति रायुडू चौथे नंबर पर मोर्चा संभाल सकते हैं।

4 of 5
एमएस धोनी और ऋषभ पंत
इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी में ऋषभ पंत, एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा पर भरोसा दिखाया जा सकता है। गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और खलील अहमद टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kuldeep Yadav
हालांकि 12वें खिलाड़ी के रूप में चाइनामैन कुलदीप यादव का चयन हुआ है। अगर इस मैच में कप्तान कोहली कुलदीप यादव पर भरोसा दिखाते हैं तो उन्हें पिछले प्लेइंग इलेवन से किसी एक खिलाड़ी को बाहर करना होगा। ऐसे में ज्यादा संभावना यही है कि अगर कुलदीप को मोका दिया जाता है तो युजवेंद्र को बाहर बैठना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें