भारतीय कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट बोर्ड केंद्रीय अनुबंधों की शीर्ष श्रेणी में बरकरार हैं। ग्रेड ए प्लस के खिलाड़ियों को 7-7 करोड़ रुपये की राशि मिलती है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ग्रेड ए में कर दिया गया है, जिसमें पांच करोड़ रुपये मिलते हैं, पहले वह बी ग्रेड में थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ग्रेड ए में कायम हैं। शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को उनका पहला केंद्रीय अनुबंध मिला है जो ग्रेड सी है और इसकी राशि एक करोड़ रुपये की है। शार्दुल ठाकुर ग्रेड बी में आ गए हैं।