क्रिस मॉरिस
- फोटो : ट्विटर
मिलर ने आवेश की गेंद पर एक रन के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसी ओवर में लगातार दो छक्कों के साथ टीम के रन का शतक पूरा किया, लेकिन अगली गेंद पर लॉन्ग ऑन पर यादव को कैच दे बैठे। क्रिस मॉरिस अब भी दूसरी छोर पर खड़े थे। नए बल्लेबाज उनादकट ने वोक्स पर छक्के से खाता खोला, लेकिन करन के अगले ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगी। रॉयल्स को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 27 रन की जरूरत थी। मॉरिस ने रबाडा के 19वें ओवर में दो छक्के जड़े जिससे अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। मॉरिस ने करन पर दो छक्के जड़कर रॉयल्स को जीत दिला दी।