फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विरुष्का' के बाद इस स्टार क्रिकेटर की हुई शादी, तेंदुलकर ने फंक्शन में लगाए चार चांद

Thu, 28 Dec 2017 01:38 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सचिन तेंदुलकर और कृनाल पांड्या
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई कृनाल पांड्या बुधवार को पंखुरी शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सदस्य कृनाल ने मुंबई में पंखुरी शर्मा को अपना हमसफर बनाया। यह शादी मुंबई के फाइव स्टार होटल JW मैरियट होटल में संपन्न हुई। इस मौके पर 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 4
कृनाल पांड्या और पंखुरी शर्मा
कृनाल और पंखुरी का रिसेप्शन बुधवार की रात ही हुआ। कृनाल और पंखुरी की रिंग सेरेमनी बुधवार सुबह हुई। इसके बाद धूमधाम से शादी का फंक्शन हुआ। बड़े भाई की शादी में हार्दिक पंड्या ने जमकर मस्ती की। दोनों भाइयों ने अलग-अलग गानों पर खूब डांस किया।
विज्ञापन

3 of 4
कृनाल और हार्दिक पांड्या
इस शादी का रिसेप्शन बुधवार रात को मैरियट होटल में हुआ, जिसमें टीम इंडिया के कई क्रिकेटर्स भी शामिल हुए।  क्रुणाल की शादी के फंक्शन में सचिन तेंदुलकर और किरण मोरे समेत कई क्रिकेटर्स भी पहुंचे। सचिन IPL टीम मुंबई इंडियन्स के मेंटर हैं और क्रुणाल इसी टीम से इस टूर्नामेंट में खेलते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
हार्दिक पांड्या
इससे पहले मंगलवार को इस कपल की मेहंदी रस्म हुई थी, जिसमें कृनाल और पंखुरी के अलावा हार्दिक ने भी खूब डांस किया था। भाई के मेहंदी फंक्शन की वजह से हार्दिक मंगलवार रात विराट-अनुष्का के वेडिंग रिसेप्शन में नहीं पहुंच सके थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें