फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत खेलेगा अभ्यास मैच, कब, कहां देखें LIVE प्रसारण

Fri, 24 May 2019 09:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वर्ल्ड कप अभ्यास - फोटो : अमर उजाला
30 मई से इंग्लैंड-वेल्स में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू हो जाएगा। लेकिन वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले सभी टीमों को दो-दो अभ्यास मैच खेलने का मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli ms dhoni
ऐसे में टीम इंडिया को भी तैयारी के लिए दो-दो अभ्यास मैच खेलने को मिलेंगे। इन अभ्यास मैचों से टीम को इंग्लैंड की परिस्थिति और अपनी तैयारियों को परखने का भी मौका मिलेगा। टीम इंडिया को दो अलग-अलग स्थानों पर न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ अभ्यास मैच खेलने होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
VIRAT KOHLI
टीम इंडिया अभ्यास मैच के दौरान नंबर 4 पर जरूर कुछ प्रयोग करना चाहेगी, साथ ही अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को भी परखना चाहेगी। विराट सेना को अपना पहला अभ्यास मैच 25 मई को लंदन के द ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

4 of 5
टीम इंडिया
वहीं टीम अपना दूसरा अभ्यास मैच 28 मई को कार्डिफ के वेल्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। 

भारत में कैसे और कहां देख सकते हैं मैच?
अभ्यास मैचों का लाइव प्रसारण स्टार नेटवर्क द्वारा किया जाएगा। सारे अभ्यास मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनल और हॉटस्टार पर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया, विराट कोहली - फोटो : social media
कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले
भारत के सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होंगे।

भारत का पहला मुकाबला
वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें