फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup में विराट का विकेट लेना चाहता है ये गेंदबाज, अब कोहली ने दिया ये जवाब

Fri, 24 May 2019 09:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
विराट आर्चर - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का आगाज होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है। सभी 10 टीमें इस क्रिकेट महाकुंभ में भाग लेने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
indian cricket team
30 तारीख से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों को दो-दो अभ्यास मैच भी खेलने हैं।
विज्ञापन

3 of 8
टीम इंडिया, विराट कोहली - फोटो : social media
लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों ने अपने विरोधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए बयानबाजी भी शुरू कर दी है।

4 of 8
जोफ्रा आर्चर
इसी कड़ी में कुछ दिन पहले इंग्लैंड टीम के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया था।
विज्ञापन

5 of 8
जोफ्रा आर्चर
तीन अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले जोफ्रा ने कहा था कि वो IPL में विराट का विकेट नहीं ले पाए थे इसलिए अब वर्ल्ड कप में विराट को आउट करना चाहते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 8
विराट कोहली - फोटो : ani
इसी बात को लेकर आज ICC के एक इंटरव्यू में जब विराट कोहली से सवाल किया गया तो विराट ने इसका शानदार जवाब दिया।
विज्ञापन

7 of 8
विराट कोहली
विराट ने कहा, "मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है और ये मेरे लिए नई खबर है। उन्होंने आगे कहा कि अगर जोफ्रा ने ऐसा कुछ कहा है तो ये मेरे लिए एक तरह से सम्मान की बात है। विराट ने कहा कि जोफ्रा एक शानदार विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं और उनके साथ खेलना दिलचस्प होगा।"
विज्ञापन

8 of 8
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media
बता दें कि जोफ्रा ने अब तक सिर्फ 3 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 विकेट निकाले हैं। IPL और घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद जोफ्रा को आखिरी वक्त में इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें