फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली गेंद पर आउट होकर केएल राहुल 'स्पेशल क्लब' में शामिल, गावस्कर ने किया 'स्वागत'

Fri, 17 Nov 2017 03:08 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 6
केएल राहुल
भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले टेस्ट के पहले दिन केएल राहुल मैच की पहली गेंद पर ही आउट हो गए। इस तरह राहुल भी टेस्ट के 'गोल्डन डक' वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सुनील गावस्कर - फोटो : getty
भरत की तरफ से सुनील गावस्कर टेस्ट में सर्वाधिक तीन बार पहली ही गेंद पर आउट हुए। गावस्कर 1974, 83 और 1987 में टेस्ट में पहली गेंद पर ही आउट हुए थे। सुधीर नायक 1974 में गोल्डन डक का ‌शिकार हुए थे। बीसीसीआई की तरफ से कमेंटरी कर रहे गावस्कर ने इस अनोखे क्लब में शामिल होने पर राहुल का 'स्वागत' किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
cricket
भारत की तरफ से इस तरह आउट होने वाले अन्य बल्लेबाजों में डब्‍ल्यूवी रमन 1990 में पहली ही गेंद पर आउट हुए ‌थे। सोमसुंदर दास 2002 में गोल्डन डक का शिकार हुए। वसीम जाफर 2007 में टेस्ट में पहली गेंद पर ही आउट हुए।  

4 of 6
लोकेश राहुल - फोटो : ESPN
केएल राहुल ने कोलकाता में गोल्‍डन डक से पहले लगातार 7 अर्धशतक जमाए थे। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से लेकर इस साल श्रीलंका के दौरे तक केएल राहुल ने लगातार 7 अर्धशतक लगाए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
shikhar dhawan
पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने ईडन गार्डन में ही टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद ईडन गार्डन में यह टेस्ट खेला जा रहा है। पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता में दोनों भारतीय ओपनर 10 से कम रन बनाए थे। इसके बाद ईडन गार्डन में लगातार दूसरे मैच में टीम इंडिया के दोनों ओपनर श्रीलंका के खिलाफ दस से कम रन बना पाए हैं। गुरुवार को पहले टेस्ट में केएल राहुल खाता भी खोल नहीं सके त‌था दूसरे ओपनर ‌शिखर धवन 8 रन बनाकर बोल्ड हुए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईडन गार्डन - फोटो : file photo
ईडन गार्डन में दस से कम रन बनाते हुए इससे पहले भारतीय ओपनरों ने ऐसा निराशाजनक प्रदर्शन 1983 में किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें