केश राहुल ने शतक ठोक कर साबित कर दिया कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं। उनकी पारी ने टीम इंडिया को न सिर्फ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया, बल्कि इस बात पर भी मुहर लगा दी कि यदि मौका मिले तो वो काफी कुछ कर दिखाने का दम रखते हैं। उनकी फॉर्म आईपीएल और जिंबाब्वे दौरे के बाद कैरेबियाई जमीन पर भी बरकरार है। इस शतक के साथ राहुल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए:
विज्ञापन
सचिन, द्रविड़ और गांगुली के साथ इस स्पेशल क्लब में शामिल हुए लोकेश राहुल
2 of 9
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
केएल राहुल वेस्टइंडीज में अपनी पहली पारी में शतक बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने। इससे पहले भारत की तरफ से बतौर ओपनर अजय जड़ेजा ने 96 रनों का पारी खेली थी।
विज्ञापन
सचिन, द्रविड़ और गांगुली के साथ इस स्पेशल क्लब में शामिल हुए लोकेश राहुल
3 of 9
केएल राहुल
- फोटो : getty
राहुल की 158 रन का पारी किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा वेस्टइंडीज में खेली पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर था। उन्होंने पॉली उमरीगर के 130 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा।
सचिन, द्रविड़ और गांगुली के साथ इस स्पेशल क्लब में शामिल हुए लोकेश राहुल
4 of 9
केएल राहुल
- फोटो : getty
केएल राहुल भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पहले 3 अर्धशतकों को शतक में बदला है। उनसे पहले यह कारनामा दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया था।
विज्ञापन
सचिन, द्रविड़ और गांगुली के साथ इस स्पेशल क्लब में शामिल हुए लोकेश राहुल
5 of 9
केएल राहुल
- फोटो : getty
लोकेश राहुल के तीनों शतक भारत से बाहर बने हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने भी ऐसा ही किया था और तीनों वर्ल्ड क्रिकेट के बड़े नाम बने।
विज्ञापन
सचिन, द्रविड़ और गांगुली के साथ इस स्पेशल क्लब में शामिल हुए लोकेश राहुल
6 of 9
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
राहुल वेस्टइंडीज में अपनी पहली पारी में 150 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पांचवे क्रिकेट हैं। उनका 158 रन का निजी स्कोर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है।
विज्ञापन
सचिन, द्रविड़ और गांगुली के साथ इस स्पेशल क्लब में शामिल हुए लोकेश राहुल
7 of 9
केएल राहुल
- फोटो : getty
राहुल बतौर भारतीय ओपनर विदेशी जमीन पर शतक बनाने वाले खिलाड़ियों को सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। सबसे पहले सुनील गावस्कर (8 शतक) और उनके बाद राहुल द्रविड़ (4 शतक) का नाम आता है। राहुल और वीनू मांकड़ तीसरे स्थान पर हैं।
सचिन, द्रविड़ और गांगुली के साथ इस स्पेशल क्लब में शामिल हुए लोकेश राहुल
8 of 9
केएल राहुल
- फोटो : getty
राहुल ने 3 टेस्ट शतक बनाने के लिए 11 पारियां खेलीं। उनसे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन (4 पारियां), विनोद कांबली (6 पारियां) और सुनील गावस्कर (7 पारियां) खेंली।
सचिन, द्रविड़ और गांगुली के साथ इस स्पेशल क्लब में शामिल हुए लोकेश राहुल
9 of 9
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
राहुल ने अपना शतक छक्के के साथ पूरा किया। इससे पहले यह कमाल रोहित शर्मा ने किया था, जिन्होंने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही छक्का लगा कर शतक पूरा किया था।