फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉफी विद करण विवाद पर केएल राहुल का बड़ा बयान, बोले- इसके बाद मेरे प्रदर्शन में हुआ सुधार

Thu, 28 Feb 2019 12:12 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kl rahul
टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने बुधवार को स्वीकार किया कि टीम से दूर रहने पर वह नम्र हुए और पिछले कुछ महीनों में उनके निजी व पेशेवर रैवये में भी प्रगति हुई है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
hardik pandya, kl rahul
राहुल को हार्दिक पांड्या के साथ एक टीवी चैट शो में महिला संबंधी आपत्तिजनक बयान देने के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुला लिया गया था। राहुल से जब पूछा गया कि पिछले कुछ महीनों में काफी उतार-चढ़ाव देखने का उन पर क्या असर हुआ तो बल्लेबाज ने कहा, 'इसने मुझे काफी नम्र बनाया है। देश के लिए खेलने का मौका मिलने की मैं इज्जत करता हूं। यह हर बच्चे का सपना होता है और मैं इससे अलग नहीं हूं। मैं जहां हूं उसकी कद्र करता हूं और मौके को भुनाना चाहता हूं। मैंने अपने खेल में सुधार किया।'
विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल
राहुल ने बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में अच्छी पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 191 रन का विशाल लक्ष्य रखा, जिसे मेहमान टीम ने ग्लेन मैक्सवेल की शतकीय पारी की बदौलत हासिल किया। टीम इंडिया को पहली बार लगातार दो टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

4 of 5
kl rahul - फोटो : BCCI
बहरहाल, राहुल ने अपनी दमदार वापसी का श्रेय पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को दिया। 26 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, 'भाग्य की बात रही कि भारत ए के लिए कुछ मैच खेलने को मिले, जहां दबाव कुछ कम था और मैंने अपनी शैली व तकनीक पर काम किया। मैंने राहुल द्रविड़ के साथ काफी समय बिताया और अपने खेल पर काम किया व उनसे क्रिकेट के बारे में काफी बातचीत की। मैंने भारत ए के लिए जो मैच खेले, उसमें द्रविड़ ने मेरी काफी मदद की।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केएल राहुल - फोटो : BCCI
बकौल राहुल, 'मैंने पिछले दो मुकाबलों में सफलता हासिल की, जिससे काफी खुश हूं। मेरी बल्लेबाजी अच्छी हुई। मगर दूसरा पक्ष देखूं तो लगता है कि दोनों मैचों में बड़ी पारी खेलकर और अपनी टीम को जीत दिला सकता था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें