फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS में IPL: मनीष पांडे नहीं खेले, पर उनकी पत्नी टीम को चीयर करती नजर आईं, जीत के बाद भी मायूस दिखीं शाकिब की बेगम उम्मे

Mon, 04 Oct 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
1 of 9
कोलकाता बनाम हैदराबाद - फोटो : social media
कोलकाता ने रविवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले (IPL 2021 के 49वें) में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने आठ विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने दो गेंदें शेष रहते ही 119 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। केकेआर की जीत में शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। कोलकाता के गेंदबाजों के आगे सनराइजर्स के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। केकेआर की तरफ से शाकिब अपना पहला मैच (दूसरे चरण का) खेल रहे थे। वहीं, आज के मैच में मनीष पांडे एसआरएच टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी टीम को चीयर करती नजर आईं। वहीं, दूसरी तरफ से केकेआर की जीत के बाद शाकिब की बेगम मायूस दिखीं। आइए इन तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं इस मुकाबले का रोमांच...
विज्ञापन

2 of 9
ऋद्धिमान साहा - फोटो : social media
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की निराशाजनक शुरुआत हुई। महज 16 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। ऋद्धिमान साहा (0) और जेसन रॉय (10) रन बनाए। 
विज्ञापन

3 of 9
केन विलियमसन - फोटो : social media
100 रन के अंदर हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। सनराइजर्स की तरफ से कप्तान केन विलियमसन (26) और अब्दुल समद ने 25 रन बनाए। 

4 of 9
हैदराबाद बनाम कोलकाता - फोटो : social media
मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का जमकर बोलबाला रहा। केकेआर के गेंदबाजों के आगे हैदराबाद के बल्लेबाज पस्त दिखे। केकेआर की तरफ से टिम साउथी ने दो, शिवम मावी ने दो और वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट झटके। 
विज्ञापन

5 of 9
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता के लिए शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने आईपीएल 2021 का पहला अर्धशतक जड़ा। गिल ने 51 गेंदों में 10 चौके की मदद से 57 रन की बहुमुल्य पारी खेली। इसके अलावा नितीश राणा ने 25 रन बनाए। 

 
विज्ञापन

6 of 9
मनीष पांडे की पत्नी आश्रिता शेट्टी - फोटो : ipl
मनीष पांडे आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा नहीं थे। मगर पांडे की पत्नी आश्रिता शेट्टी दर्शक दीर्घा में बैठकर टीम को चीयर करती नजर आईं।
विज्ञापन

7 of 9
डेविड वार्नर - फोटो : social media
वहीं, डेविड वार्नर भी हैदराबाद की तरफ से नहीं खेल रहे थे लेकिन वह दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

8 of 9
शाकिब की पत्नी उम्मे अहमद शिशिर - फोटो : ipl
आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शाकिब हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रहे थे। इस मैच में उन्होंने 20 रन देकर एक विकेट लिया। शाकिब ने अभिषेक शर्मा का शिकार किया। इसके अलावा उन्होंने हैदराबाद के कप्तान विलियमसन को डायरेक्ट थ्रो कर रनआउट किया। मैच में उनकी पत्नी उम्मे अहमद शिशिर भी मौजूद थीं। केकेआर की जीत के बाद भी वो थोड़ी मायूस दिखीं।
विज्ञापन

9 of 9
कार्तिक ने चौके के साथ टीम को जीत दिलाई - फोटो : social media
आखिरी ओवर (सिद्धार्थ कौल) में कोलकाता को जीत के लिए छह गेंदों में 3 रन की दरकार थी। पहले गेंद पर कोई रन नहीं आया। दूसरे व तीसरे गेंद पर 1-1 रन आए। वहीं, चौथी गेंद पर कार्तिक ने चौके के साथ टीम को जीत दिलाई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें