फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Return of Karun Nair: करुण नायर का दोहरा शतक, भारत की सीनियर टीम के लिए दावा किया मजबूत, पढ़ें संघर्ष की कहानी

Sat, 31 May 2025 04:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंटरबर्री

सार

करुण ने 272 गेंदों पर 26 चौके और एक छक्के की मदद से दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने चौका लगाकर दोहरा शतक पूरा किया।
विज्ञापन
1 of 6
करुण नायर - फोटो : BCCI
करुण नायर की वापसी क्रिकेट की दुनिया में सबसे जबरदस्त वापसी में से एक है। एक ऐसा खिलाड़ी जो पिछले घरेलू सत्र तक भारतीय चयनकर्ताओं के रडार पर दूर-दूर तक नहीं था, उसने इस सत्र में ऐसा प्रदर्शन किया कि चयनकर्ता को इंग्लैंड जैसे महत्वपूर्ण दौरे के लिए उन्हें चुनने के लिए मजबूर होना पड़ा। चयनकर्ताओं ने उन्हें तैयार करने के लिए भारत-ए दौरे के लिए भी चुना और अब इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने अपने चयन को सही साबित किया है। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया है। 

दरअसल, कैंटरबर्री में भारत-ए और इंग्लैंड लायंस के बीच चार दिवसीय मुकाबला खेला जा रहा है। भारत की सीनियर टीम के दौरे से पहले तैयारी के तौर पर कुछ खिलाड़ियों को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों की इस सीरीज के लिए भेजा गया। पहले मैच में करुण तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने मैच के पहले दिन शतक लगाया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक वह 186 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन उन्हें 14 रन की दरकार थी। इसे उन्होंने पूरा किया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपना दावा पुख्त किया है।करुण ने चौका लगाकर दोहरा शतक पूरा किया।
विज्ञापन

2 of 6
करुण नायर - फोटो : Twitter Screen Grab
करुण ने चौका लगाकर दो सौ रन पूरे किए
करुण ने 281 गेंदों पर 26 चौके और एक छक्के की मदद से 204 रन बनाए और जमान अख्तर की गेंद पर आउट हुए। एक वक्त भारत ने 51 रन पर यशस्वी जायसवाल और कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद करुण ने सरफराज खान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी निभाई। सरफराज शतक से चूक गए और 119 गेंद में 13 चौके की मदद से 92 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, करुण ने चौथे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ 195 रन की साझेदारी निभाई। जुरेल 120 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन भारत को लगा यह पहला झटका और ओवरऑल चौथा झटका रहा। इसके बाद करुण ने अपना दोहरा शतक पूरा किया और गर्व से बैट उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। खबर लिखे जाने तक भारत ने पांच विकेट गंवाकर 460+ रन बना लिए हैं। नीतीश रेड्डी सात रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

3 of 6
करुण नायर - फोटो : ANI
करुण ने सीनियर टीम के लिए दावा मजबूत किया
इस दोहरे शतक की बदौलत करुण ने 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। वह तीसरे, चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद रिक्त हुए दो स्थानों पर साई सुदर्शन और करुण नायर का आना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, उनकी वापसी की कहानी आसान नहीं रही है। इसके लिए करुण को काफी संघर्ष करना पड़ा और काफी पापड़ बेलने पड़े। उनकी सात साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है, जबकि अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून को मैदान पर उतरते हैं तो भारत के लिए आठ साल बाद खेलेंगे। पिछली बार करुण 2017 में भारत के लिए टेस्ट खेले थे। इसके बाद 2018 में उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में तो चुना गया, लेकिन एक भी मैच नहीं खेल सके।

4 of 6
करुण नायर - फोटो : ANI
करुण नायर की वापसी किसी फिल्मी कहानी जैसी
घरेलू क्रिकेट में कई बेहतरीन पारियां खेलने के बाद करुण के लिए खुशखबरी सामने आई। उनकी वापसी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2022 में क्रिकेट में लगातार नाकामी के बाद उन्होंने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा था। नायर ने एक्स पर लिखा था, 'प्रिय क्रिकेट, मुझे एक और मौका दें।' अब उन्हें एक और मौका मिल गया है और इस मौके को वह जोरदार तरीके से भुनाना की कोशिश में लगे हैं। नायर ने 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया था, लेकिन टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने के बावजूद टीम के लिए लंबे समय तक खेलने में नाकाम रहे। एक बार जब वह टीम से बाहर हो गए, तो वह कभी नहीं लौटे। 2022 में कर्नाटक की टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया 'प्रिय क्रिकेट' वाला पोस्ट किया था।
विज्ञापन

5 of 6
करुण नायर - फोटो : BCCIDOMESTIC/X
सीनियर टीम के लिए करना होगा प्रभावी प्रदर्शन
इंग्लैंड में भारतीय टीम के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन निश्चित रूप से इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को लंबे समय तक टीम इंडिया में बनाए रखेगी। खासकर ऐसे समय में जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने प्रारूप छोड़ दिया है, करुण अच्छी पारी खेलकर इनमें से एक की जगह पर कब्जा जमाने की कोशिश करेंगे। कई वर्षों तक घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब वह विदर्भ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने आठ पारियों में 779 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। इनमें से चार बैक-टू-बैक शतक रहे। वह लगभग अकेले दम पर ही विदर्भ को फाइनल में ले गए थे। यही नहीं उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नौ मैचों में 863 रन बनाए, जिसमें केरल के खिलाफ फाइनल में एक महत्वपूर्ण शतक और एक अर्धशतक शामिल था। विदर्भ को खिताब जीतने में उनकी भूमिका अहम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करुण नायर - फोटो : BCCI
करुण ने भारत के लिए 62 की औसत से रन बनाए
भारत के लिए छह टेस्ट मैचों में करुण ने 62.33 की औसत से 374 रन बनाए हैं। इसमें एक तिहरा शतक शामिल है। इस दौरान सात पारियों में उनका स्कोर- 4, 13, 303*, 26, 0, 23 और 5 रन का रहा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में करुण ने 49.16 की शानदार औसत से 8211* रन बनाए हैं। इनमें 23 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। भारत के लिए तिहरे शतक के बावजूद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। इसके अलावा वह भारत के लिए दो वनडे भी खेल चुके हैं। 2016 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में दो मैच खेले थे। इसमें उन्होंने कुल मिलाकर 46 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें