फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: भारी बारिश और भूस्खलन ने पूर्वोत्तर में मचाई तबाही, 19 की मौत, 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित

Sat, 31 May 2025 02:49 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते तीन दिनों में पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ बड़ी तबाही मचाई है। जगह-जगह घर गिर गए हैं। बाढ़ के चलते हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गुवाहाटी में कार पर गिरा पेड़। - फोटो : PTI
देश में समय से पहले आया मानसून पूर्वोत्तर में जमकर तबाही मचा रहा है। बीते तीन दिनों में पूर्वोत्तर के मणिपुर, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में लगातार भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। इन  राज्यों में घर गिरने से बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
असम में बारिश से बिगड़े हालात। - फोटो : PTI
मिजोरम में तीन इमारतें ढही
मिजोरम के दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढह गया। इसमें कई लोग फंस गए। लॉन्गतलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक सामाजिक संगठन यंग लाई एसोसिएशन (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-54 अवरुद्ध हो गया है, जिससे लॉन्गतलाई का संपर्क मिजोरम के सुदूर दक्षिणी जिले सियाहा से कट गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
असम में बारिश से बिगड़े हालात। - फोटो : PTI
असम में पांच लोगों की मौत
भारी बारिश और भूस्खलन से असम के कामरूप मेट्रो जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच जिलों में 12,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। गुवाहाटी और सिलचर में बाढ़ से 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। वहीं लखीमपुर में पानी ने रिंग बांध को तोड़ दिया। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गुवाहाटी और इसके आसपास के इलाकों में 90 से 134 मिमी बारिश हुई है तथा आगे भी भारी बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: पुणे की छात्रा ने की ऑपरेशन सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से किया गिरफ्तार

4 of 6
बारिश। - फोटो : PTI
अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन में नौ लोगों ने तोड़ा दम
अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई। यहां भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई। पूर्वी कामेंग जिले में बाना-सेप्पा खंड पर हुए भीषण भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं लोअर सुबनसिरी जिले में जीरो-कामले मार्ग पर पाइन ग्रोव क्षेत्र के पास भूस्खलन के बाद दो मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य को बचा लिया गया। इसके साथ ही ऊपरी सुबनसिरी जिले में बाढ़ से 100 से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। सिगिन नदी उफान पर आ गई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें एक से पांच जून तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है। वहीं पूर्वी कामेंग, पूर्वी सियांग, दिबांग घाटी और पश्चिमी कामेंग सहित कई जिलों में बाढ़ का खतरा बताया है। 

विज्ञापन

5 of 6
बारिश। - फोटो : PTI
त्रिपुरा में एक युवक की मौत, 106 घर क्षतिग्रस्त
त्रिपुरा में भारी बारिश और आंधी के कारण जिरानिया में एक व्यक्ति डूब गया। 200 से अधिक लोग बेघर हो गए। यहां 106 घर क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। जवाहर पुल के नीचे अगरतला में हावड़ा नदी का जलस्तर 10.01 मीटर तक बढ़ गया। धलाई जिले में लोंगट्राई घाटी, पश्चिमी त्रिपुरा जिले में जिरानिया और मोहनपुर, सिपाहीजाला जिले में जम्पुइजाला, तथा गोमती और दक्षिणी त्रिपुरा जिलों के कुछ हिस्सों में पेड़ गिरने के कारण सड़कें जाम हो गईं। मौसम विभाग ने यहां पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। 

ये भी पढ़ें: मिजोरम में पांच घर और होटल ढहे, कई लोगों के मारे जाने की आशंका, असम में भी पांच की मौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगरतला में बारिश। - फोटो : PTI
मणिपुर में बढ़ा नदियों का जलस्तर
मणिपुर में बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नम्बुल, इरिल और नम्बोल नदी का जलस्तर भी चेतावनी स्तर तक पहुंच गया है। इंफाल पूर्वी जिले के कई इलाकों में इंफाल नदी के उफान पर होने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है और मणिपुर में व्यापक रूप से हल्की या मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को सभी क्षेत्रों में सबसे अधिक बारिश हुई। शु्क्रवार को टेंग्नौपाल (115 मिमी), सेनापति (75.8 मिमी) और तामेंगलोंग (55.4 मिमी) का स्थान रहा। शनिवार सुबह तक कामजोंग में अधिकतम वर्षा (106 मिमी) दर्ज की गई। इसके बाद उखरुल (83.5 मिमी), सेनापति (52.1 मिमी) और तामेंगलोंग (50.8 मिमी) रहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें