फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी बच्चा निकला बुमराह का जबरा फैन, 5 साल की उम्र में हू-ब-हू करता है बॉलिंग एक्शन कॉपी

Tue, 23 Oct 2018 08:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jasprit bumrah
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की लोकप्रियता इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर पाकिस्तान में उनकी फैन फॉलोइंग दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। दरअसल पाकिस्तान में एक 5 साल के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जो हू-ब-हू बुमराह की तरह गेंदबाजी करता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
jasprit bumrah
इस वीडियो में यह बच्चा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन की कॉपी करता नजर आ रहा है। यह बच्चा न सिर्फ गेंद उनकी तरह फेंक रहा है, बल्कि उसका रनअप भी बिल्कुल बुमराह जैसा है।
विज्ञापन

3 of 5
jasprit bumrah
ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि बच्चा ने एशिया कप 2018 में बुमराह का एक्शन देखकर ही उन्हें कॉपी करना शुरू किया था। बहुत कम समय में वह जसप्रीत की तरह गेंद फेंकने में सफल हो गया।

4 of 5
बुमराह
वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- 5 साल का यह पाकिस्तानी बच्चा जसप्रीत बुमराह का जबरदस्त फैन है। एशिया कप में उन्हें गेंदबाजी करते देख वह उनके जैसे ही गेंद डालने का लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bumrah
बता दें कि एशिया कप में जसप्रीत बुमराह ने 4 मैचों में सात विकेट लिए थे। फाइनल मैच में बांग्लादेश को हराकर भारत ने सातवीं बार यह कप जीता था। एशिया कप के दौरान भारत का सामना पाकिस्तान से दो बार हुआ था। दोनों बार भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

देखें वीडियो:


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें