क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की जांच और इस बुराई से निपटने के लिए कानूनी मसौदा तैयार करने में भारत मदद करेगा। श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और अब पेट्रोलियम मंत्री अर्जुन रणतुंगा ने यह जानकारी दी है। रणतुंगा ने कहा कि भारत का केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) श्रीलंका क्रिकेट में बड़े पैमाने पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में तकनीकी विशेषज्ञता मुहैया करा सकता है। रणतुंगा ने नई दिल्ली से श्रीलंका लौटने के बाद कहा, 'हमारे पास इस समस्या से पूरी तरह से निपटने की विशेषज्ञता या कानून नहीं है।