फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: दो टीमों ने कप्तान को छोड़ा तो गुजरात ने फर्ग्यूसन को बाहर किया, छह टीमों ने लिए चौंकाने वाले फैसले

Wed, 16 Nov 2022 10:04 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिनी ऑक्शन से पहले सबसे ज्यादा चौंकाने वाले फैसले हैदराबाद की टीम ने लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियम्सन को ही टीम से बाहर कर दिया है। 
 
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल ऑक्शन 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2023 के लिए ट्रेंडिंग विंडो बंद हो चुकी है और सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। इस दौरान सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ियों को कोलकाता की टीम ने रिलीज किया है। इस दौरान कई टीमों ने चौकाने वाले फैसले भी किए हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाले फैसले हैदराबाद की टीम ने लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियम्सन को ही टीम से बाहर कर दिया है। वहीं, चेन्नई को ड्वेन ब्रावो को रिलीज करना भी हैरान करने वाला है। यहां हम बता रहे हैं कि किन टीमों ने अपने फैसलों से सभी को चौंकाया है।
विज्ञापन

कीरोन पोलार्ड

2 of 7
कीरोन पोलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई की टीम ने अपने स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास का एलान कर दिया है और मुंबई के बल्लेबाजी कोच बन गए हैं। पोलार्ड आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके लिए पिछला सीजन बेहद खराब रहा था, लेकिन उनके जैसा खिलाड़ी किसी भी दिन मैच पलट सकता है। वह मुंबई की टीम से अलग नहीं हुए हैं और उन्हें बल्लेबाजी कोच बनाया गया है, लेकिन पोलार्ड मुंबई के लिए कुछ साल तक खेल सकते थे।
विज्ञापन

केन विलियम्सन

3 of 7
केन विलियम्सन - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केन विलियम्सन को बाहर कर दिया है। पिछले सीजन में विलियम्सन टीम के कप्तान थे और ऐसा लग रहा था कि वह लंबे सीजन तक हैदराबाद के कप्तान रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे पहले यह टीम डेविड वॉर्नर को भी बाहर कर चुकी है, जो लंबे समय तक हैदराबाद के कप्तान रहे। वॉर्नर की जगह जब विलियम्सन को कप्तान बनाया गया था तो यह लगा था कि वह लंबे समय तक कप्तानी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

निकोलस पूरन

4 of 7
निकोलस पूरन शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटते हुए - फोटो : twitter @ipl
हैरदाबाद का दूसरा चौंकाने वाला फैसला निकोलस पूरन को बाहर करना था। मेगा ऑक्शन में हैदराबाद ने पूरन को 10.75 करोड़ में खरीद था। हालांकि, पिछले सीजन में पूरन का प्रदर्शन बेहद खरा रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरन दिखा चुके हैं कि वह टी20 में कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं और हैदराबाद की टीम उन्हें एक और सीजन रोक सकती थी, लेकिन सनराइजर्स ने उन्हें बाहर कर दिया है और अब टीम में मध्यक्रम में कोई अच्छा बल्लेबाज नहीं है।
विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो

5 of 7
ड्वेन ब्रावो - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपरकिंग्स ने ड्वेन ब्रावो को टीम से बाहर कर दिया है। उनकी कीमत 4.40 करोड़ थी। बेशक ब्रावो की उम्र काफी ज्यादा है, लेकिन वह अभी भी टी20 खेलने के लिए फिट हैं। ब्रावो की ही उम्र के धोनी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में चेन्नई ब्रावो को एक और सीजन खेलने का मौका दे सकती थी, क्योंकि ब्रावो का प्रदर्शन खराब नहीं रहा है।
विज्ञापन

मयंक अग्रवाल

6 of 7
मयंक अग्रवाल - फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद की तरह ही पंजाब किंग्स की टीम ने भी अपने कप्तान को ही टीम से बाहर कर दिया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि उन्हें टीम से बाहर किया गया है या उन्होंने खुद टीम से अलग होने का फैसला किया है। पिछले सीजन में पंजाब की टीम मयंक की कप्तानी में पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसके बाद उनसे कप्तानी छीनकर शिखर धवन को नया कप्तान बनाया गया। अब उनका नाम रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में नहीं था। ऐसे में संभव है कि मयंक ने खुद टीम से अलग होने का फैसला किया हो या पंजाब ने बल्लेबाज मयंक को 12 करोड़ देना उचित नहीं समझा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकी फर्ग्यूसन

7 of 7
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम ने अपने तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को टीम से बाहर कर दिया है। 10 करोड़ की कीमत वाले फर्ग्यूसन अब कोलकाता के लिए खेलेंगे। खास बात यह है कि मोहम्मद शमी और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे गेंदबाज ही गुजरात की तेज गेंदबाजी को मजबूत बनाते थे। अब फर्ग्यूसन के जाने से गुजरात की तेज गेंदबाजी कमजोर हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें