फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Media Rights: मीडिया राइट्स को लेकर प्रीति जिंटा के ट्वीट पर ललित मोदी ने लुटाया प्यार, रिएक्शन हुआ वायरल

Tue, 14 Jun 2022 05:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल को शुरू करने का श्रेय ललित मोदी को ही जाता है। वह 2005 से लेकर 2010 तक बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट रहे थे। वह आईपीएल के पहले कमिश्नर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 6
ललित मोदी और प्रीति जिंटा (पुरानी तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व वाइस-प्रेसिडेंट ललित मोदी इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल, बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल  के टीवी और डिजिटल मीडिया राइट्स को बेचकर करीब 44 हजार करोड़ रुपये की कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी, ललित मोदी और प्रीति जिंटा (पुरानी तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में पंजाब किंग्स की सहमालकिन प्रीति जिंटा ने खास ट्वीट कर बीसीसीआई को बधाई दी। प्रीति ने लिखा- बीसीसीआई द्वारा आईपीएल मीडिया राइट्स को लेकर घोषणा सुनने का इंतजार है। आईपीएल का रुतबा बढ़ा है और यह अविश्वसनीय स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी बन गई है। यह लीग दुनियाभर में हजारों लोगों को रोजगार देने का माध्यम बन चुकी है। साथ ही इससे अरबों लोग एंटरटेन भी हो रहे हैं। यह लीग दुनिया की बाकी लीगों को बौना साबित कर रही है। यह पूरी तरह से मेड इन इंडिया है।


प्रीति जिंटा और ललित मोदी (पुरानी तस्वीर)
विज्ञापन

3 of 6
प्रीति जिंटा और ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
इस ट्वीट पर ललित मोदी ने रिएक्ट करते हुए लिखा- एक गहरी सांस लें और मुस्कुराएं। इसके साथ ही ललित ने किस का इमोजी भी पोस्ट किया है। आईपीएल को शुरू करने का श्रेय ललित मोदी को ही जाता है। वह 2005 से लेकर 2010 तक बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट रहे थे। वह आईपीएल के पहले कमिश्नर भी रह चुके हैं। साल 2010 में उन पर धांधली का आरोप लगा था। इसके बाद बीसीसीआई ने ललित मोदी को बैन कर दिया था। 

4 of 6
प्रीति जिंटा, ललित मोदी और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगे। आरोपों के बाद ललित मोदी ने भारत छोड़ दिया था और विदेश में जाकर बस गए। उन पर फिल्म भी बनने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनकी लाइफ से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी और उनकी जिंदगी के दूसरे पहलुओं को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। ललित मोदी 2008 से 2010 तक आईपीएल के चेयरमैन और फिर कमिश्नर का पदभार संभाला था। 

Preity Zinta, Shilpa Shetty, Lalit Modi - Preity Zinta Shilpa Shetty Photos  - Zimbioशिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा
विज्ञापन

5 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार बीसीसीआई ने चार ग्रुप में मीडिया अधिकार बेचने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शुरुआती दो ग्रुप (टीवी और डिजिटल) के मीडिया अधिकार 44,075 करोड़ रुपए में बिके हैं। पहला ग्रुप भारत में टीवी मीडिया अधिकार का था।


प्रीति जिंटा और ललित मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, 'स्टार' ने इसके लिए 23,575 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। वहीं, दूसरा ग्रुप ओटीटी प्लेफॉर्म पर आईपीएल के प्रसारण अधिकार का था। जानकारी के मुताबिक, रिलायंस की कंपनी 'वायकॉम 18' ने इसके लिए 20,500 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। यानी टीवी और डिजिटल प्रसारण के अधिकार अलग-अलग ब्रॉडकास्टर्स को मिले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें