फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'मुंबई के महंगे घरों की तरह कीमती हैं बुमराह', MI के कप्तान हार्दिक ने कहा- मैच हाथ से जाता दिखे...

Sat, 31 May 2025 09:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में  गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी। हाईस्कोरिंग मैच में बुमराह ने चार ओवर में केवल 27 रन खर्च किए और वॉशिंगटन सुंदर का अहम विकेट लिया।
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के क्वालिफायर दो में पहुंचने का श्रेय कप्तान हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो और जसप्रीत बुमराह को दिया है। रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि बेयरस्टो ने एमआई को तूफानी शुरुआत दिलाई थी। बुमराह ने किफायती गेंदबाजी की और जरूरत के वक्त विकेट चटकाए। इसकी बदौलत मुंबई ने मुल्लांपुर में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रोहित और बेयरस्टो की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ही टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी। 
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
हार्दिक ने बुमराह को बताया कीमती
हार्दिक ने कहा, 'जिस तरह से जॉनी ने हमारे लिए डेब्यू करते हुए शुरुआत की और जिस तरह से रोहित ने बल्लेबाजी की, वह देखना शानदार था। उन्होंने अपना समय लिया। जब आप महत्वपूर्ण मैच देखते हैं, तो ये सभी अंतर मदद करते हैं।' हार्दिक ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जैसे मास्टर तेज गेंदबाज की सेवाएं लेना उनके लिए खेल के किसी भी चरण में एक लग्जरी है। कप्तान ने कहा, 'जब भी आपको लगे कि खेल बहुत दूर जा रहा है, तो बुमराह को गेंदबाजी के लिए बुलाओ। यह मुंबई के घरों की कीमतों की तरह है - बुमराह इतने कीमती हैं! मुझे बस गेंद उन्हें देने की जरूरत है।'
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
क्वालिफायर दो पर हार्दिक का बयान
हार्दिक ने कहा, 'मैंने स्कोरबोर्ड को देखा और बस सोचा कि क्या हम अंत में कुछ अतिरिक्त रन बचा सकते हैं, क्योंकि मेरे पास गेंदबाज तो थे, लेकिन उन्हें बचाने के लिए कुछ अतिरिक्त रन देना चाहता था। बुमराह को इसी वजह से 18वें ओवर में गेंदबाजी दी। बुमराह का आना और 18वां ओवर फेंकना महत्वपूर्ण था और इससे रन और गेंद के बीच अंतर बड़ा हो गया।' एक जून को पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर-दो को लेकर तैयारी के बारे में हार्दिक ने कहा, 'इस मैच से निकलकर अच्छी तरह से उबरना बहुत महत्वपूर्ण होगा।' 

4 of 5
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 228 रन बनाए
मैच की बात करें तो मुंबई ने रोहित शर्मा की 81 रन और जॉनी बेयरस्टो की 47 रन की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाए। रोहित ने 50 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, बेयरस्टो ने 22 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। सूर्यकुमार ने 20 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 33 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 11 गेंद में तीन छक्के की मदद से 25 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने नौ गेंद में तीन छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर को दो-दो विकेट मिले, जबकि सिराज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुभमन गिल-साई सुदर्शन - फोटो : ANI
गुजरात की टीम 20 रन पीछे रह गई
जवाब में आईपीएल के इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले साई सुदर्शन के 80 रन के बावजूद गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सुदर्शन ने 49 गेंद पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 80 रन बनाए। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने 24 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा गुजरात का कोई बल्लेबाज नहीं चला। मुंबई की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, बुमराह ने चार ओवर में 27 रन दिए और एक विकेट लिया। रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सैंटनर और अश्विनी कुमार को भी एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें