फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'तीन कैच टपकाने के बाद...', कप्तान गिल ने इन पर हार का फोड़ा ठीकरा, मैच के हीरो रोहित ने कही यह बात

Sat, 31 May 2025 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

मुंबई ने रोहित शर्मा की 81 रन और जॉनी बेयरस्टो की 47 रन की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन
1 of 7
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
आईपीएल 2025 में एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। इस हार के साथ गुजरात की टीम आईपीएल से बाहर हो गई। अब मुंबई का सामना क्वालिफायर दो में पंजाब किंग्स से होगा। लीग से बाहर होने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने हार का ठीकरा अपने फील्डर्स पर फोड़ा है। गिल ने कहा कि पावरप्ले में तीन कैच टपकाने के बाद जीतना आसान नहीं होता।

मुंबई ने रोहित शर्मा की 81 रन और जॉनी बेयरस्टो की 47 रन की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाए। जवाब में आईपीएल के इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले साई सुदर्शन के 80 रन के बावजूद गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
'पावरप्ले में कैच छोड़ना घातक साबित हुआ'
भारत के नए टेस्ट कप्तान गिल ने कहा, 'आखिरी तीन चार ओवर हमारे पक्ष में नहीं गए, लेकिन यह अच्छा मैच था। तीन कैच टपकाने के बाद जीतना आसान नहीं होता, खासकर पावरप्ले में।' गुजरात की फील्डिंग बहुत ही लचर रही और उसने तीन अहम कैच टपकाए। इनमें से दो रोहित के और एक सूर्यकुमार यादव (20 गेंद में 33 रन) के थे। रोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। पहले गेराल्ड कोएत्जी ने डीप में उनका कैच छोड़ा और फिर गुजरात के लिए डेब्यू करने वाले कुसाल मेंडिस ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच टपकाया।
विज्ञापन

3 of 7
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
'सुदर्शन और सुंदर ने अच्छी बल्लेबाजी की'
गिल ने कहा, 'गेंदबाजों के लिए नियंत्रण करना आसान नहीं होता। हमारा संदेश साफ था कि अपने हिसाब से खेलो। सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर से यही कहा गया था। आखिरी दो तीन मैच हमारे पक्ष में नहीं गए लेकिन टीम को खासकर साइ को शानदार प्रदर्शन का श्रेय जाता है। उन्होंने बहुत ही बढिया खेला। इस पिच पर 210 का स्कोर अच्छा होता।'

4 of 7
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
जीवनदान का पूरा फायदा उठाना चाहते थे रोहित
वहीं ‘प्लेयर आफ द मैच’ रहे रोहित शर्मा ने कहा कि वह अपनी पारी में मिले जीवनदानों का पूरा फायदा उठाना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'मैंने इस सीजन सिर्फ चार अर्धशतक बनाए। मैं और अर्धशतक बनाना चाहता था। मुझे एलिमिनेटर खेलने का महत्व पता है। यह जीत टीम प्रयासों से मिली है। जब भी मैं खेलता हूं तो लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करना ही होता है। इस मैच में किस्मत ने मेरा साथ दिया और मुझे पता था कि इसका पूरा फायदा उठाना है। मुझे खुशी है कि ऐसा कर सका और टीम को अच्छी स्थिति में ला पाया। हमें पता था कि ओस गिरने के बाद यह काफी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।'
विज्ञापन

5 of 7
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
हिटमैन ने बेयरस्टो की तारीफ की
हिटमैन 410 रनों के साथ इस सीजन मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वह केवल सूर्यकुमार यादव से पीछे हैं, जिन्होंने इस सीजन अब तक 673 रन बनाए हैं। रोहित ने MI की पारी को धमाकेदार शुरुआत देने में मदद करने के लिए अपने ओपनिंग पार्टनर जॉनी बेयरस्टो की तारीफ की। रोहित ने कहा, 'मैंने बेयरस्टो को पिछले कई वर्षों से दूसरी टीम से खेलते हुए देखा है। हम जानते हैं कि वह बल्लेबाजी में क्या कर सकते हैं। उन्होंने मिले मौकों को भुनाए और वह कामयाब भी रहे। हम हमेशा ऐसी शुरुआत की तलाश में रहते हैं।'
विज्ञापन

6 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक ने बुमराह को बताया कीमती
MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रोहित और बेयरस्टो की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ही टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी। हार्दिक ने कहा, 'जिस तरह से जॉनी ने हमारे लिए डेब्यू करते हुए शुरुआत की और जिस तरह से रोहित ने बल्लेबाजी की, वह देखना शानदार था। उन्होंने अपना समय लिया। जब आप महत्वपूर्ण मैच देखते हैं, तो ये सभी अंतर मदद करते हैं।' हार्दिक ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जैसे मास्टर तेज गेंदबाज की सेवाएं लेना उनके लिए खेल के किसी भी चरण में एक लग्जरी है। कप्तान ने कहा, 'जब भी आपको लगे कि खेल बहुत दूर जा रहा है, तो बुमराह को गेंदबाजी के लिए बुलाओ। यह मुंबई के घरों की कीमतों की तरह है - बुमराह इतने कीमती हैं! मुझे बस गेंद उन्हें देने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बुमराह और हार्दिक - फोटो : IPL/BCCI
क्वालिफायर दो पर हार्दिक का बयान
हार्दिक ने कहा, 'मैंने स्कोरबोर्ड को देखा और बस सोचा कि क्या हम अंत में कुछ अतिरिक्त रन बचा सकते हैं, क्योंकि मेरे पास गेंदबाज तो थे, लेकिन उन्हें बचाने के लिए कुछ अतिरिक्त रन देना चाहता था। बुमराह को इसी वजह से 18वें ओवर में गेंदबाजी दी। बुमराह का आना और 18वां ओवर फेंकना महत्वपूर्ण था और इससे रन और गेंद के बीच अंतर बड़ा हो गया।' एक जून को पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर-दो को लेकर तैयारी के बारे में हार्दिक ने कहा, 'इस मैच से निकलकर अच्छी तरह से उबरना बहुत महत्वपूर्ण होगा।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें