फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RR: 'हम हार के हकदार नहीं थे...', शाहरुख खान ने राजस्थान से हार के बाद इस तरह बढ़ाया अपनी टीम का हौसला

Wed, 17 Apr 2024 12:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

केकेआर टीम के सभी खिलाड़ियों, स्टाफ, कोचिंग टीम और टीम के मेंटर गौतम गंभीर को संबोधित करते हुए शाहरुख ने कहा कि टीम हार के बिल्कुल लायक नहीं थी, लेकिन ऐसा लगता है कि यह ऊपर वाले की योजना का हिस्सा है।
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। उसके 12 अंक हो गए हैं। वहीं, कोलकाता की टीम आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। हमेशा की तरह ईडन गार्डेन्स में केकेआर को सपोर्ट करने के लिए टीम के मालिक शाहरुख खान भी पहुंचे थे। कोलकाता की पारी के दौरान शाहरुख काफी खुश नजर आए थे। हालांकि, जल्दी ही उनकी खुशी निराशा में बदल गई। जोस बटलर ने शतक लगाकर केकेआर की पकड़ से मैच छीन लिया। मैच के बाद शाहरुख केकेआर के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और उन्होंने टीम का हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन

2 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
केकेआर टीम के सभी खिलाड़ियों, स्टाफ, कोचिंग टीम और टीम के मेंटर गौतम गंभीर को संबोधित करते हुए शाहरुख ने कहा कि टीम हार के बिल्कुल लायक नहीं थी, लेकिन ऐसा लगता है कि यह ऊपर वाले की योजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बुरा नहीं मानना चाहिए और अगले मैच के लिए तैयार रहना चाहिए। केकेआर के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किए गए एक वीडियो में, शाहरुख ने कहा, 'हमारे जीवन में ऐसे दिन आते हैं, खासकर खेल में, जब हम हारने के लायक नहीं होते हैं, लेकिन फिर भी हार जाते हैं।'
विज्ञापन

3 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
SRK ने कहा- ऐसे भी दिन होते हैं जब हम जीत के हकदार नहीं होते, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो चीजें बदल देती हैं। मुझे लगता है कि आज हम हारने के हकदार नहीं थे। आप सभी ने बहुत अच्छा खेला। हमें खुद पर बहुत, बहुत गर्व होना चाहिए। कृपया उदास या निराश महसूस न करें। जब भी हम चेंजिंग रूम में आते हैं, तब जितना खुश महसूस करते हैं, उसी तरह से अभी भी हमें खुश रहना चाहिए। हम शीर्ष प्रदर्शन कर रहे हैं और इसे बरकरार रखें।

4 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
शाहरुख ने कहा- सबसे अहम चीज हमारी ऊर्जा है। मुझे लगता है कि हम मैदान पर पूरी ऊर्जा के साथ खेलते हैं। हम पूरा दम लगा देते हैं और सभी खिलाड़ी एकदूसरे से अच्छे से बंध भी रहे हैं। इसलिए कृपया ऐसा करना जारी रखें। आप सभी को शुभकामनाएं। ईमानदारी से कहूं तो जिस तरह से हम सभी खेले, वह देखना काफी शानदार था। मुझे लगता है कि आप सभी, मैं व्यक्तिगत नाम नहीं लूंगा, बहुत शानदार खेला। जीजी (गौतम गंभीर) आप भी निराश मत हों। हम सब वापसी करेंगे। इस मैच के लिए ऊपर वाले की यही योजना थी।
विज्ञापन

5 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
शाहरुख ने कहा- जैसा कि रिंकू कहते हैं, हमें इसे स्वीकार करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। हम बेहतर योजनाओं के साथ वापसी करेंगे। आप सभी को धन्यवाद, ऊपर वाला आप सभी का भला करे। नीचे वीडियो देखें:
विज्ञापन

6 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
मैच खत्म होने के बाद शाहरुख को मैदान में घूमते हुए भी देखा गया। शाहरुख कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं। वह इस सीजन कई मैचों में कोलकाता को समर्थन देने के लिए स्टेडियम पहुंचे हैं। मैच की बात करें तो कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 223 रन का विशाल स्कोर बनाया था। ऐसा लग रहा था कि केकेआर इस मैच को आसानी से जीत जाएगी। जिस वक्त केकेआर की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और सुनील नरेन चौके छक्के बरसा रहे थे, उस वक्त शाहरुख बेहद खुश नजर आए थे। नरेन के शतक पर तो शाहरुख ने खड़े होकर डांस भी किया और वह काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, मैच के अंत-अंत तक उनके चेहरे पर उदासी छा गई। बटलर का शतक और फिर आरआर के मैच जीतने पर शाहरुख निराश हो गए थे। शाहरुख की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह बेहद शांत और दुखी नजर आ रहे हैं। हालांकि, मैच के बाद शाहरुख ने मैदान पर जाकर अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इतना ही नहीं वह विपक्षी खेमे से भी मिले। शाहरुख ने जोस बटलर को गले लगा लिया और उन्हें बेहतरीन शतक के लिए बधाई दी। शाहरुख ने फिर आरआर टीम के डायरेक्टर और कोच कुमार संगकारा से भी मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। वह केकेआर टीम के मेंटर गौतम गंभीर और संगकारा के साथ हंसी मजाक करते दिखे। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें