फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल में डेब्यू कर धमाल मचा सकते हैं ये खिलाड़ी, इनमें से छह करोड़पति, एक हार्दिक के रिप्लेसमेंट

Fri, 15 Mar 2024 09:20 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

IPL 2024 Debut Players List : ओमरजई को तो गुजरात में हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। उन्होंने कम समय में दिखाया है कि क्यों आने वाले समय में वह एक दिग्गज ऑलराउंडर बनने की क्षमता रखते हैं। आइए इस बार डेब्यू कर धमाल मचा सकने की क्षमता रखने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 8
आईपीएल 2024 - फोटो : Social Media
आईपीएल की बोली में हैरान कर देने वाली राशि पाने वाले कुछ खिलाड़ियों पर सभी की निगाह रहेंगी। इनमें गुजरात टाइटंस की ओर से 10 करोड़ में लिए गए ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉन्सन के अलावा 8.4 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से लिए गए समीर रिजवी, 7.2 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लिए कुमार कुशाग्र, पांच करोड़ में मुंबई इंडियंस की ओर से लिए गए दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी, 4.8 करोड़ रुपये में मुंबई की ओर से लिए गए श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान थुसारा पर विशेष निगाहें होंगी।

यही नहीं भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र (1.8 करोड़, सीएसके) और 50 लाख में गुजरात की ओर से लिए गए अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई भी अपने प्रदर्शन से आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। ओमरजई को तो गुजरात में हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। उन्होंने कम समय में दिखाया है कि क्यों आने वाले समय में वह एक दिग्गज ऑलराउंडर बनने की क्षमता रखते हैं। आइए इस बार डेब्यू कर धमाल मचा सकने की क्षमता रखने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं..
विज्ञापन

2 of 8
समीर रिजवी - फोटो : सोशल मीडिया
मेरठ के समीर से उम्मीदें
मेरठ के समीर रिजवी ने यूपी प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था, लेकिन उन्होंने खुद यह उम्मीद नहीं की थी कि सीएसके उन्हें इतनी बड़ी राशि में लेगा। समीर का रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन आईपीएल के मंच के जरिए वह अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। देहरादून में धीमी पिच पर सैयद मुश्ताक अली टी20 मैच में रिजवी ने तमिलनाडु के वरुण चक्रवर्ती, आर साई किशोर और वाशिंगटन सुंदर की स्पिन तिकड़ी के खिलाफ 46 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाकर उत्तर प्रदेश को लगभग अकेले ही जीत दिलाई थी।
विज्ञापन

3 of 8
स्पेंसर जॉन्सन - फोटो : Social Media
स्पेंसर की गेंदों से गुजरात को उम्मीद
स्पेंसर जॉन्सन ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के खिलाफ बीते वर्ष इंदौर में एक वनडे खेले। आठ ओवर में 61 रन देने के बाद उनके बारे में यह किसी ने नहीं सोचा था कि आईपीएल की बोली में उन पर 10 करोड़ लगा दिए जाएंगे। उनकी खासियत उनकी लंबाई (छह फुट चार इंच) और उनकी गेंदों की उछाल और कोण हैं। 28 वर्षीय यह तेज गेंदबाज अब टी 20 सर्किट पर सबसे अधिक मांग वाले खिलाड़ियों में से एक है, जिनके पास बीबीएल में ब्रिस्बेन हीट के लिए स्ट्राइक गेंदबाज होने के अलावा वह द हंड्रेड, एमएलसी और ग्लोबल टी20 कनाडा का भी हिस्सा हैं।

4 of 8
कुमार कुशाग्र - फोटो : अमर उजाला
कुशाग्र छोड़ सकते हैं प्रभाव
लसिथ मलिंगा की तरह गेंदबाजी करने वाली नुवान थुसारा ने इसी माह बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली है। मुंबई ने गेराल्ड कोएट्जी को भी लिया है। कोएट्जी ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। वह अपनी गति से विचलित करते हैं। झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को लेने के लिए दिल्ली और सीएसके में जबरदस्त होड़ थी। दिल्ली के निदेशक सौरव गांगुली उनसे काफी प्रभावित हैं। कुशाग्र ने पिछले साल देवधर ट्रॉफी और बाद में ट्रायल में कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली को प्रभावित किया था। फिर विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 67 रन बनाकर झारखंड को महाराष्ट्र के खिलाफ 355 रन बनाने में मदद की थी।
विज्ञापन

5 of 8
रचिन रवींद्र - फोटो : सोशल मीडिया
कॉन्वे चोटिल, अब रचिन पर जिम्मेदारी
बोली से पहले यह चर्चा थी कि रचिन रवींद्र पर खूब धनवर्षा होगी, लेकिन उनके हिस्से में 1.8 करोड़ रुपये आए। साथी डेवन कॉन्वे के चोटिल होने के बाद वह सीएसके की योजनाओं का बड़ा हिस्सा होंगे।रवींद्र पावर-हिटर नहीं हैं, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ के साथ शीर्ष पर खतरनाक बल्लेबाजी कर सकते हैं। यह 24 वर्षीय खिलाड़ी उपयोगी स्पिनर भी साबित हो सकता है, जो सीएसके के गेंदबाजी आक्रमण को और पैना करेगा। खासकर चेन्नई की पिचें स्पिन के अनुकूल रहती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
अजमतुल्लाह ओमरजई - फोटो : सोशल मीडिया
ओमरजई गुजरात के नए 'हार्दिक पांड्या'
वहीं अफगानिस्तान के ओमरजई हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में गुजरात के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। 23 साल के ओमरजई किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर खेल सकते हैं और पावरप्ले में नई गेंद को स्विंग करा सकते हैं। सचिन तेंदुलकर भी पिछले साल विश्व कप के दौरान ओमरजई की स्विंग गेंदबाजी से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार की याद आ गई। बल्ले के साथ ओमरजई का हालिया फॉर्म भी उत्साहजनक है। उन्होंने पल्लेकल में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 149 रन की पारी खेली और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स के लिए भी रन बनाए। उन्होंने बीपीएल और पीएसएल (पेशावर जाल्मी) में बाबर आजम के साथ मिलकर काम किया है।
विज्ञापन

7 of 8
नुवान तुषारा - फोटो : Social Media
नुवान तुषारा, मुंबई के नए 'मलिंगा'
लसिथ मलिंगा ने अपने स्लिंगी एक्शन से बल्लेबाजों को कई बार परेशान किया है, जो पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में एक चिर परिचित दृश्य रहा है। अब एक और श्रीलंकाई स्लिंगर के लिए मुंबई की जर्सी में खेलने का समय आ गया है। 29 वर्षीय नुवान तुषारा इससे पहले कभी आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन एलपीएल और पीएसएल में खेल चुके हैं। वह पहले ही SA20 में MI केपटाउन में इस फ्रेंचाइजी के साथ काम कर चुके हैं और मुंबई सेट-अप में अपना रास्ता आसान कर चुके हैं। इसके अलावा मुंबई के बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा से भी उन्हें काफी फायदा मिलने वाला है।
विज्ञापन

8 of 8
गेराल्ड कोएत्जी - फोटो : Social Media
मुंबई को मिला यह तूफानी गेंदबाज
दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी पहले एक सब्सटिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे थे। कोएत्जी इस सीजन में टिम डेविड के साथ मुंबई के पहली पसंद के विदेशी खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं। उनके पास 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने की क्षमता है। कोएत्जी ने खुद को 2023 वनडे विश्व कप के दौरान आठ मैचों में 19.05 के स्ट्राइक रेट से 20 विकेट लेकर साबित किया था। उन्हें मुंबई ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें