आईपीएल 2024 ओपनिंग सेरेमनी
- फोटो : IPL
अक्षय के डांस, सोनू के वंदेमातरम पर झूमा स्टेडियम
उद्घाटन समारोह का आगाज अक्षय कुमार के डांस से हुआ। आसमान से उतरने के बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ बाइक पर तिरंगा लेकर स्टेडियम का चक्कर भी लगाया। दोनों ने जय जय शिवशंकर, आज मूड है भयंकर, देसी बॉएज, हरे राम हरे राम, चुरा के दिल मेरा, बाला-बाला, सुनो गौर से दुनिया वालों जैसे गीतों पर डांस कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सोनू निगम ने इसके बाद वंदे मातरम गाया। एआर रहमान के मां तुझे सलाम ने स्टेडियम में समां बांध दिया। इसके बाद मोहित चौहान मसक्कली, मसक्कली गीत पर स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया।