फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल में एक्स्ट्राज के रूप में खूब रन लुटाते हैं ये सात गेंदबाज, लगा चुके हैं वाइड-नो बॉल का शतक

Thu, 21 Mar 2024 09:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्षर पटेल और राशिद खान कुछ ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में कुल मिलाकर 400 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी की है और कभी ओवर-स्टेप कर नो बॉल नहीं की है।
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। जब से इस लीग में वाइड और नो बॉल को लेकर रिव्यू का सिस्टम आया है, तब से यह लीग और दिलचस्प हो गई है। इसने गेंदबाजों को लाइन से न भटकने और सटीक गेंदबाजी करते रहने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन

2 of 11
अंपायर से भिड़ते नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों ने कई बार यह बात कही है कि टी20 में नो बॉल या वाइड एक जुर्म की तरह है, जिससे गेंदबाजों को बचना चाहिए। एक एक्स्ट्रा रन किसी भी टीम की ओर खेल को मोड़ सकता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि मौजूदा आईपीएल में सात ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस लीग में एक्स्ट्राज देने का शतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 11
अंपायर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्स्ट्राज में सिर्फ वाइड और नो बॉल शामिल हैं। इस मामले में शीर्ष पर एक ऐसा गेंदबाज है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दिग्गज है और हाल ही में उसने टेस्ट में 100 विकेट पूरे किए थे और 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि भी हासिल की थी। दिलचस्प बात तो यह है कि लिस्ट का शीर्ष गेंदबाज एक स्पिनर है। वहीं, इस लिस्ट में मौजूदा सातों गेंदबाज भारतीय हैं।

अक्षर-राशिद ने कभी नहीं फेंकी नो बॉल
अक्षर पटेल और राशिद खान कुछ ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में कुल मिलाकर 400 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी की है और कभी ओवर-स्टेप कर नो बॉल नहीं की है। हम इस लिस्ट में उन क्रिकेटरों के बारे में बता रहे हैं जो इस आईपीएल में भी खेलते दिखेंगे (एक्टिव क्रिकेटर्स)। आइए देखते हैं...
विज्ञापन

5 of 11
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : IPL/BCCI
1. आर. अश्विन (140 एक्स्ट्राज)
आईपीएल में एक्स्ट्राज देने में सबसे ऊपर भारत के रविचंद्रन अश्विन हैं। उनके नाम 136 वाइड और चार नो बॉल समेत कुल 140 एक्स्ट्रा रन लुटाए हैं। ऐसा उन्होंने 194 पारियों में किया है। अश्विन फिलहाल राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं और उनसे उम्मीद होगी कि इस साल वह ऐसा नहीं करें।
विज्ञापन

6 of 11
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL/BCCI
2. भुवनेश्वर कुमार (139 एक्स्ट्राज)
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 160 पारियों में 128 वाइड और 11 नो बॉल समेत कुल 139 एक्स्ट्राज फेंके हैं। भुवी पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और वह इस लीग में वापसी कर आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

7 of 11
उमेश यादव - फोटो : IPL/BCCI
3. उमेश यादव (131 एक्स्ट्राज)
उमेश को इस साल गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया है। इस तेज गेंदबाज ने 140 पारियों में 107 वाइड और 24 नो बॉल समेत कुल 131 एक्स्ट्राज फेंके हैं। उमेश के पास काफी अनुभव है, लेकिन एक बार लाइन लेंथ से भटकने पर उनके लिए वापसी करना मुश्किल होता है। पावरप्ले में उमेश बेहद घातक साबित होते हैं।

8 of 11
शार्दुल ठाकुर
4. शार्दुल ठाकुर (106 एक्स्ट्राज)
चेन्नई सुपर किंग्स में इस सीजन वापसी करने वाले शार्दुल ने अब तक 83 पारियों में 99 वाइड और सात नो बॉल समेत कुल 106 एक्स्ट्रा गेंदें डाली हैं। यह ऑलराउंडर हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में रहा था। ऐसे में सीएसके को उम्मीद होगी कि वह आईपीएल में भी अपना फॉर्म जारी रखें और एक्स्ट्राज से बचें।

9 of 11
इशांत शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
5. इशांत शर्मा (102 एक्स्ट्राज)
इशांत दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। यह अनुभवी तेज गेंदबाज फिलहाल भारतीय सेटअप से दूर है और काफी समय बाद एक्शन में दिखेगा। 100 टेस्ट से ज्यादा अनुभव वाले इशांत ने अब तक आईपीएल में 80 वाइड और 22 नो बॉल समेत कुल 102 रन एक्स्ट्रा गेंदें डाली हैं। दिल्ली अपने पहले खिताब के लिए इस साल इशांत पर काफी निर्भर होगा।

10 of 11
सिराज - फोटो : IPL/BCCI
6. मोहम्मद सिराज (102 एक्स्ट्राज)
वैसे तो सिराज की कहर बरपाती गेंदें सामने वाली टीमों के लिए मुश्किलें खड़ी करती हैं। हालांकि, सिराज के एक बार लाइन लेंथ से भटकने पर विपक्षी टीमों के लिए उन्हें खेलना आसान हो जाता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलने वाले सिराज के लिए चिन्नास्वामी होम ग्राउंड है, जहां रन बनाना काफी आसान है। आरसीबी के इस गेंदबाज ने आईपीएल में 94 वाइड और आठ नो बॉल समेत कुल 102 गेंदें एक्स्ट्रा के तौर पर फेंकी हैं।
विज्ञापन

11 of 11
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
7. हर्षल पटेल (101 एक्स्ट्राज)
पिछले सीजन तक बेंगलुरु से खेलने वाला यह खिलाड़ी इस साल पंजाब किंग्स से खेलता दिखेगा। हर्षल ने आईपीएल में अब तक 86 वाइड और 15 नो बॉल समेत कुल 101 एक्स्ट्रा फेंके हैं। आईपीएल 2021 में हर्षल ने 32 विकेट लिए थे, लेकिन उसके अलावा उनका प्रदर्शन किसी आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें