गुजरात टाइंटस लगातार दूसरे साल अंक तालिका में शीर्ष पर रही। पिछली बार की तरह ही उसने इस बार भी 20 अंक हासिल किए। चेन्नई सुपरकिंग्स दूसरे, लखनऊ सुपर जाएंट्स तीसरे और मुंबई इंडियंस की टीम चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
1 of 9
महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के लीग राउंड के समाप्त होने के बाद चार टीमें प्लेऑफ में अपना स्थान बना चुकी है। शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें अब प्लेऑफ में खेलेंगी। गुजरात टाइंटस लगातार दूसरे साल अंक तालिका में शीर्ष पर रही। पिछली बार की तरह ही उसने इस बार भी 20 अंक हासिल किए। चेन्नई सुपरकिंग्स दूसरे, लखनऊ सुपर जाएंट्स तीसरे और मुंबई इंडियंस की टीम चौथे स्थान पर रही। आइए जानते हैं कि चारों टीमों का इस सीजन में सफर कैसा रहा...
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस
2 of 9
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात ने उद्घाटन मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने होमग्राउंड पर हरा दिया। इस धमाकेदार जीत के बाद गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को भी हरा दिया। उसे पहली हार तीसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मिली। किसी भी टीम ने उसे इस सीजन में दो बार नहीं हराया। वहीं, गुजरात ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को दो बार परास्त किया।
विज्ञापन
3 of 9
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
ऐसा रहा गुजरात का सफर
खिलाफ
नतीजा
चेन्नई सुपरकिंग्स
गुजरात पांच विकेट से जीता
दिल्ली कैपिटल्स
गुजरात छह विकेट से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स
कोलकाता तीन विकेट से जीता
पंजाब किंग्स
गुजरात छह विकेट से जीता
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान तीन विकेट से जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स
गुजरात सात विकेट से जीता
मुंबई इंडियंस
गुजरात 55 रन से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स
गुजरात सात विकेट से जीता
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली पांच रन से जीता
राजस्थान रॉयल्स
गुजरात नौ विकेट से जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स
गुजरात 56 रन से जीता
मुंबई इंडियंस
मुंबई 27 रन से जीता
सनराइजर्स हैदराबाद
गुजरात 34 रन से जीता
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
गुजरात छह विकेट से जीता
चेन्नई सुपरकिंग्स
4 of 9
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
टूर्नामेंट में गुजरात के खिलाफ हार के साथ शुरुआत करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 में से अपने आठ मैच जीते। उसका एक मैच लखनऊ के खिलाफ बारिश के कारण रद्द भी हुआ। उस मैच में चेन्नई की स्थिति मजबूत थी और उसे दो अंक मिल सकते थे। अगर ऐसा होता तो चेन्नई नौ जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचती। चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन
5 of 9
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के मैच के नतीजे
खिलाफ
नतीजा
गुजरात टाइटंस
गुजरात ने पांच विकेट से जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स
चेन्नई 12 रन से जीता
मुंबई इंडियंस
चेन्नई सात विकेट से जीता
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान तीन रन से जीता
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
चेन्नई आठ रन से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स
चेन्नई 49 रन से जीता
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान 32 रन से जीता
पंजाब किंग्स
पंजाब चार विकेट से जीता
लखनऊ सुपर जाएंट्स
बेनतीजा
मुंबई इंडियंस
चेन्नई छह विकेट से जीता
दिल्ली कैपिटल्स
चेन्नई 27 रन से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स
कोलकाता छह विकेट से जीता
दिल्ली कैपिटल्स
चेन्नई 77 रन से जीता
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स
6 of 9
लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ का सफर भी चेन्नई की तरह ही रहा है। उसने भी 14 में से आठ मैच जीते हैं और एक मुकाबले में नतीजा सामने नहीं आया था। लखनऊ ने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। उसने अपने आखिरी लीग मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को एक रन से हराकर प्लेऑफ में स्थान पक्का किया। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल टूर्नामेंट के बीच में ही चोट के कारण बाहर हो गए। उनकी अनुपस्थिति में क्रुणाल पांड्या ने अब तक अच्छा काम किया है। उन्होंने नजदीकी मुकाबलों में बेहतर कप्तानी की और टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
7 of 9
लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपर जाएंट्स का सफर
खिलाफ
नतीजा
दिल्ली कैपिटल्स
लखनऊ 50 रन से जीता
चेन्नई सुपरकिंग्स
चेन्नई 12 रन से जीता
सनराइजर्स हैदराबाद
लखनऊ पांच विकेट से जीता
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
लखनऊ एक विकेट से जीता
पंजाब किंग्स
पंजाब दो विकेट से जीता
राजस्थान रॉयल्स
लखनऊ 10 रन से जीता
गुजरात टाइटंस
गुजरात सात रन से जीता
पंजाब किंग्स
लखनऊ 56 रन से जीता
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
बैंगलोर 18 रन से जीता
चेन्नई सुपरकिंग्स
बेनतीजा
गुजरात टाइटंस
गुजरात 56 रन से जीता
सनराइजर्स हैदराबाद
लखनऊ सात विकेट से जीता
मुंबई इंडियंस
लखनऊ पांच रन से जीता
कोलकाता नाइटराइडर्स
लखनऊ एक रन से जीता
मुंबई इंडियंस
8 of 9
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई को लीग राउंड के आखिरी मैच के बाद प्लेऑफ का टिकट मिला। गुजरात ने जब बैंगलोर को हरा दिया तो मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई। उसने 14 में से आठ मैच जीते और छह हारे। मुंबई 16 अंकों के साथ आगे बढ़ा। आरसीबी अगर अपने अंतिम मैच में गुजरात को हरा देती तो उसके भी 16 अंक हो जाते और वह बेहतर नेट रनरेट के आधार पर प्लेऑफ में पहुंच जाता, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।