फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkey Viral Video: यहां लाइन में बैठकर खाना खाते हैं बंदर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, देखकर हर कोई हैरान

Mon, 22 May 2023 05:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में बंदर लाइन में बैठकर खाना खा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। लोगों के मन में एक ही सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या कभी ऐसा भी हो सकता है?
विज्ञापन
1 of 1
Monkey Viral Video - फोटो : Instagram/@shakartiwale
Monkey Viral Video: बंदर को बेहद शरारती जानवर माना जाता है। बंदरों की प्रवृत्ति है उत्पात मचाना। कई जगहों पर बंदरों का आतंक देखने को मिलता है। छीनाझपटी करना, लोगों के सामान को फेंक देना, खाने की चीजों को लेकर फरार हो जाना, लेकिन सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि शरारती बंदर इतनी शांति से बैठकर कभी खाना सकते हैं, लेकिन वायरल वीडियो इसका सबूत है।

इंटरनेट पर इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में बंदर लाइन में बैठकर खाना खा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। लोगों के मन में एक ही सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या कभी ऐसा भी हो सकता है? अगर आपको भी यकीन नहीं हो रहा है, तो आप खुद वीडियो में दे सकते हैं। 

दरअसल यह वीडियो पहाड़ी पर स्थित किसी मंदिर का है, जहां पर भंडारा चल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भंडारे के दौरान लोग लाइन में बैठकर खाना खा रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि लोगों से कुछ ही दूरी पर लाइन में काफी संख्या में लंगूर बंदर बैठकर खाना खा रहे हैं।

Optical Illusion: क्या आप फोटो में सात सेकेंड के अंदर चिड़िया को ढूंढ लेंगे? बड़े-बड़े सूरमा हो चुके हैं फेल

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि भोजन लेकर भाग जाने वाले बंदर कैसे लाइन में बैठकर खाना खा रहे हैं। बंदरों को लाइन में बैठकर खाना खाते देखकर लोगों की अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। 

Best Village: दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत गांव, देखने आते हैं लाखों लोग, जानिए क्या है खासियत
 

Weird Village: दुनिया का अनोखा गांव, जहां जाते ही दूसरी दुनिया में पहुंच जाएंगे, जानिए आखिर क्या है इसकी वजह

इंस्टाग्राम पर @shakartiwale नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 12 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा सिर्फ भारत में ही हो सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें