आरसीबी की जीत के साथ ही राजस्थान का प्लेऑफ खेलना लगभग तय हो चुका है, अगर राजस्थान चेन्नई के खिलाफ बड़े अंतर से हारती है, तभी यह टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होगी।
आईपीएल 2022 में प्लेऑफ की तीन टीमें तय हो चुकी हैं। गुजरात और लखनऊ के बाद राजस्थान का प्लेऑफ खेलना भी लगभग तय है। वहीं, चौथे स्थान के लिए आरसीबी और दिल्ली की टीम दावेदारी पेश कर रही हैं। दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि उसकी किस्मत खुद उसी के हाथों में है। मुंबई के खिलाफ मैच जीतने पर ऋषभ पंत की टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी और हारने पर बाहर हो जाएगी।
गुरुवार की शाम आरसीबी की जीत ने हैदराबाद और पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म कर दी हैं। ये दोनों टीमें अपना आखिरी मैच जीतकर भी 14 अंक ही हासिल कर पाएंगी, जबकि चार टीमें पहले ही 16 या उससे ज्यादा अंक हासिल कर चुकी हैं। आइए जानते हैं, अब हर टीम के लिए प्लेऑफ के समीकरण क्या हैं।
अंक तालिका की स्थिति
टीम
मैच खेले
जीत
हार
अंक
रन रेट
गुजरात टाइटंस
14
10
4
20
+0.316
लखनऊ सुपर जाएंट्स
14
9
5
18
+0.251
राजस्थान रॉयल्स
13
8
5
16
+0.304
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
14
8
6
16
-0.253
दिल्ली कैपिटल्स
13
7
6
14
+0.255
कोलकाता नाइट राइडर्स
14
6
8
12
+0.146
पंजाब किंग्स
13
6
7
12
-0.043
सनराइजर्स हैदराबाद
13
6
7
12
-0.230
चेन्नई सुपर किंग्स
13
4
9
8
-0.206
मुंबई इंडियंस
13
3
10
6
-0.577
विज्ञापन
1. गुजरात टाइटंस
2 of 11
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। 14 में से 10 मैच जीतने वाली गुजरात की टीम के पास 20 अंक हैं और मौजूदा समय में यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। गुजरात का पहला क्वालीफायर खेलना तय है। प्लेऑफ में पहला क्वालीफायर मैच हारने पर गुजरात को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा। इस टीम के पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके हैं।
लखनऊ की टीम 14 में से नौ मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। लखनऊ के पास 18 अंक हैं। गुजरात के बाद लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। हालांकि, लखनऊ दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर खेलेगी या तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेलेगी यह अभी तय नहीं है। लखनऊ की किस्मत राजस्थान के हाथों में है। अगर राजस्थान की टीम अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। इस स्थिति में लखनऊ को तीसरे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेलना होगा। वहीं, राजस्थान के आखिरी मैच हारने पर लखनऊ दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी। प्लेऑफ में भी पहला क्वालीफायर मैच हारने वाली टीम को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा।
3. राजस्थान रॉयल्स
4 of 11
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : twitter@IPL
13 में से आठ मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। राजस्थान के पास 16 अंक हैं और इस टीम का प्लेऑफ खेलना लगभग तय है। राजस्थान एक ही स्थिति में प्लेऑफ से बाहर हो सकती है, जब यह चेन्नई के खिलाफ अपना आखिरी मैच बहुत बड़े अंतर से हार जाए। राजस्थान के लिए सबसे बेहतर स्थिति यह होगी कि टीम अपना आखिरी मैच जीत जाए। इस स्थिति में राजस्थान के पास 18 अंक होंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर यह टीम दूसरे स्थान पर रहकर पहला क्वालीफायर मैच खेलेगी।
विज्ञापन
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 of 11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : twitter@IPL
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 14 में से आठ मैच जीते हैं और 16 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अब बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी है कि दिल्ली अपना आखिरी मैच हार जाए। इस स्थिति में बैंगलोर चौथे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेलेगी। दिल्ली के जीतने पर बैंगलोर प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन
5. दिल्ली कैपिटल्स
6 of 11
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
13 में से सात मैच जीतने वाली दिल्ली की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी है कि यह टीम अपना आखिरी मैच जीते और 16 अंक हासिल करे। इस स्थिति में दिल्ली बेहतर रन रेट के आधार पर बैंगलोर से पहले प्लेऑफ में जगह बनाएगी। अगर दिल्ली अपना आखिरी मैच हार जाती है तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन
6. कोलकाता नाइट राइडर्स
7 of 11
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। 14 मैचों में कोलकाता के पास छह जीत के साथ 12 अंक हैं। वहीं, आठ मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है। कोलकाता के सभी लीग मैच भी हो चुके हैं और अब इस टीम के लिए यह सीजन खत्म हो चुका है। टीम के कोच ब्रेंडन मैक्कुलम भी अब इंग्लैंड जा चुके हैं।
7. पंजाब किंग्स
8 of 11
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर
- फोटो : twitter@IPL
पंजाब की टीम ने 13 में से छह मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। यह टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बैंगलोर का हारना जरूरी था, लेकिन बैंगलोर की जीत के साथ ही पंजाब की उम्मीदें खत्म हो गईं। पंजाब का एक मैच बचा हुआ है, लेकिन उसको जीतने पर भी इस टीम के पास 14 अंक ही होंगे, जबकि चार टीमें पहले ही 16 अंक हासिल कर चुकी हैं।
8. सनराइजर्स हैदराबाद
9 of 11
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
13 में से छह मैच जीतकर सनराइजर्स की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और यह टीम भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इस टीम की स्थिति भी पंजाब के समान ही है। हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बैंगलोर का हारना जरूरी था, लेकिन बैंगलोर की जीत के साथ ही सनराइजर्स की उम्मीदें खत्म हो गईं। हैदराबाद का एक मैच बचा हुआ है, लेकिन उसको जीतने पर भी इस टीम के पास 14 अंक ही होंगे, जबकि चार टीमें पहले ही 16 अंक हासिल कर चुकी हैं। हैदराबाद का आखिरी मैच पंजाब के साथ है, लेकिन प्लेऑफ में इस मैच का कोई असर नहीं होगा।
9. चेन्नई सुपर किंग्स
10 of 11
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : twitter@ChennaiIPL
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13 में से सिर्फ चार मैच जीत पाई है। इस टीम के पास आठ अंक हैं और अंक तालिका में नौवें नंबर पर है। अपना आखिरी मैच जीतने पर भी चेन्नई के पास 10 अंक होंगे और यह टीम किसी भी हालत में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकती है। चेन्नई पहले ही आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू कर चुकी है और अपने युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है। अब यह टीम अगले सीजन जोरदार वापसी की कोशिश करेगी। अपने आखिरी मैच में चेन्नई राजस्थान को हराकर उसे पहला क्वालीफायर खेलने से रोक सकती है।
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी। 12 मैचों में मुंबई के नाम सिर्फ तीन जीत हैं और छह अंकों के साथ यह टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। बाकी दो मैच जीतने पर भी मुंबई प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। अपने आखिरी मैच में मुंबई दिल्ली को हराकर उसे प्लेऑफ में पहुंचने से रोक सकती है।