फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tunnel Found On Borders: इन दो देशों की सीमा पर मिली खुफिया सुरंग, जानिए कौन कर रहा था इसका इस्तेमाल

Fri, 20 May 2022 10:34 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दो देशों की सीमा पर मिली खुफिया सुरंग - फोटो : Twitter @huntersowards3
Tunnel Found On Borders Of  America And Mexico: दुनिया में आए दिन शोधकर्ता कोई न कोई खोज करते हैं। अब इस बीच दो देशों के बीच बनाई गई रहस्यमयी और खुफिया सुरंग को खोजा गया है। अमेरिका में अधिकारियों ने इस रहस्यमयी सुरंग को खोजा है। अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर यह सुरंग पाई गई है। इस सुरंग में ऐसी ऐसी चीजें मिली हैं जो बेहद हैरान करने वाली हैं। अमेरिका (America) और मेक्सिको (Mexico) की सीमा पर खोजी गई सुरंग में रेलवे लाइन, बिजली और वेंटिलेशन की सुविधा दी गई है। 

बताया जा रहा है कि मेक्सिको के टिजुआना (Tijuana) और अमेरिका के सैन डिएगो (San Diego) के बीच इस सुरंग का निर्माण किया गया है। अमेरिका America) और मेक्सिको (Mexico) को जोड़ने वाली सीमा पर यह सुरंग बनाई गई है जिसकी लंबाई करीब 1744 फीट है और उसकी गहराई 61 फीट है। जब इस गुफा को अधिकारियों ने देखा, तो वो हैरान गए। आइए जानते हैं कि आखिर इस सुरंग का निर्माण किसने और क्यों किया था? 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दो देशों की सीमा पर मिली खुफिया सुरंग - फोटो : Twitter @huntersowards3
सुरंग का तस्करी के लिए इस्तेमाल 

मेक्सिको के टिजुआना और अमेरिका के सैन डिएगो के बीच की दूरी 30 किलोमीटर है। ड्रग्स की तस्करी के लिए अपराधी इस सुरंग का इस्तेमाल कर रहे थे। दावा किया गया है कि अपराधियों द्वारा बनाई गई यह दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। 
विज्ञापन

3 of 5
दो देशों की सीमा पर मिली खुफिया सुरंग - फोटो : Twitter @huntersowards3

अपराधियों ने इस सुरंग में से ड्रग्स बरामद किए हैं। बरामद किए गए ड्रग्स में 799 किलो कोकेन, 75 किलो मेथमफोटामीन और 1 किलो 600 ग्राम हेरोइन शामिल है। सुरंग में मिली ड्रग्स की कीमत 193 करोड़ रुपए से भी अधिक बताई गई है। 

4 of 5
दो देशों की सीमा पर मिली खुफिया सुरंग - फोटो : Twitter @huntersowards3
ऐसे मिली सुरंग

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सुरंग के पास आर्म्ड गार्ड ने दो संदिग्ध लोगों को देखा। एक घर से गाड़ी लेकर एक वेयरहाउस तक दोनों गए। अधिकारियों ने इस वेयरहाउस की तलाशी ली, तो सुरंग की जानकारी मिली। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि कब से वहां पर सुरंग मौजूद थी और इसके माध्यम से कितनी ड्रग्स तस्वीर की गई है इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दो देशों की सीमा पर मिली खुफिया सुरंग - फोटो : Twitter @huntersowards3

दो दशक के दौरान इस इलाके में एक दर्जन से ज्यादा सुरंगों को पता चला है। टिजुआना-सैन डियागो इलाके में खोजी गई यह 91वीं सुरंग है। अमेरिका और मेक्सिको के सीमा पर साल 1993 से लेकर अभी अब तक 272 सुरंगे बरामद की गई हैं। साल 2020 में टिजुआना (मेक्सिको) में 4,309 फीट की सबसे लंबी सुरंग बरामद की गई थी। हालांकि इस नई सुरंग को दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें