आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी नई जर्सी जारी कर दी है। गुजरात और लखनऊ की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनी हैं, लेकिन बाकी पुरानी टीमों ने भी अपनी जर्सी में बदलाव किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईपीएल 2022 की शुरुआत शनिवार से हो रही है। इस बार दो नई टीमों के आने से इस टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की शुरुआत से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी नई जर्सी जारी कर दी है। मेगा ऑक्शन के बाद कई खिलाड़ी बदले हैं और अब सभी टीमें नए कलेवर में नजर आएंगी। इसके साथ ही सभी टीमों ने अपनी जर्सी में बदलाव किया है। इससे टूर्नामेंट में और नयापन आएगा। यहां हम बता रहे हैं कि किस टीम की नई जर्सी कैसी दिखेगी और आपके पसंदीदा खिलाड़ी अब किन कपड़ों में अपना जलवा बिखेरेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
लखनऊ ने टीम सॉन्ग से साथ जारी की नई जर्सी
2 of 11
बादशाह और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ की टीम ने अपने टीम सॉन्ग के साथ नई जर्सी जारी की। इस गाने को रैपर बादशाह ने गाया है। गाने का नाम है- 'पूरी तैयारी है...अब अपनी बारी है'। इस गाने में रैपर बादशाह के अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका और टीम के कप्तान केएल राहुल भी मौजूद हैं। लखनऊ की जर्सी का अंदाजा प्रैक्टिस सेशन के दौरान ही लग गया था। प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों द्वारा पहनी गई जर्सी से अंदाजा हो गया था कि लखनऊ की जर्सी का रंग सभी टीमों से काफी अलग रहने वाला है।
विज्ञापन
सनराइजर्स की जर्सी में ज्यादा बदलाव नहीं
3 of 11
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : twitter@SunRisers
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कप्तान केन विलियमसन की तस्वीर शेयर करते हुए जर्सी को फैंस के साथ शेयर किया। जर्सी में कुछ अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है लेकिन इसपर टीम के नए स्पांसर का नाम लिखा है। हैदराबाद की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में कप्तान विलियमसन नई जर्सी के साथ एक हाथ में हेलमेट और दूसरे में बल्ला पकड़े नजर आ रहे हैं। सनराइजर्स की टीम में इस बार बड़े स्तर पर बदलाव हुए हैं जिसमें डेविड वॉर्नर और राशिद खान जैसे उनके पुराने स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।
राजस्थान ने स्टंट के साथ जारी की नई जर्सी
4 of 11
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : screengrab video from twitter@RajasthanRoyals
राजस्थान रॉयल्स ने एक खतरनाक स्टंट के साथ फ़िल्मी अंदाज में जर्सी की पहली झलक दिखाई। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इसके लिए एक ऐसा स्टंट इवेंट आयोजित किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। रॉयल्स ने आधिकारिक रूप से अपनी नई जर्सी आईपीएल 2022 के लिए लॉन्च की, लेकिन इस इवेंट को ऑस्ट्रेलियन स्टंट परफॉर्मर रॉबी मैडिसन ने बेहद खास और खतरनाक बना दिया। उन्होंने जयपुर की गलियों में अपनी मोटोबाइक के साथ ऐसे-ऐसे खतरनाक स्टंट दिखाए, जिसे देखकर हर कोई हैरान था।
विज्ञापन
गहरे नीले और आसमानी रंग की है गुजरात की जर्सी
5 of 11
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात की जर्सी गहरे नीले और आसमानी रंग से बनाई गई है। जर्सी में ऊपर से लेकर नीचे तक गहरा नीला रंग है और किनारों पर आसमानी रंग की पट्टी बनाई गई है। हालांकि, इस टीम की जर्सी में बाकी टीमों की तरह शेर या किसी दूसरी चीज का निशान नहीं बनाया गया है। किनारे की तरफ आसमानी रंग की हल्की पट्टियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
गहरे नीले और लाल रंग की है आरसीबी की नई जर्सी
6 of 11
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
आरसीबी की टीम ने अपनी नई जर्सी का एलान करने से पहले अपने नए कप्तान का भी एलान किया। आईपीएल 2022 में बैंगलोर की टीम फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में खेलेगी। इस टीम ने लगभग नौ साल बाद अपना कप्तान बदला है। आरसीबी ने अपनी नई जर्सी का एलान करने के साथ ही विराट और फाफ डुप्लेसिस की फोटो शेयर की है। आरसीबी की जर्सी में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। यह जर्सी गहरे नीले और लाल रंग से बनाई गई है। खिलाड़ियों के कंधे और छाती के पास काला रंग होगा, जबकि नीचे लाल रंग की जर्सी होगी। इसके साथ ही इसमें शेर भी बनाया गया है।
विज्ञापन
मुंबई की नई जर्सी भी जारी
7 of 11
मुंबई इंडियंस की नई जर्सी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही अपनी नई जर्सी का एलान कर चुकी है। मुंबई की जर्सी में भी ज्यादा बदलाव नहीं है। इसमें मुख्य रूप से नीला रंग दिखाई दे रहा है। वहीं बगल से सुनहरे रंग की पट्टी भी बनाई गई है। जर्सी में नीचे का हिस्सा नीले रंग के कोलाज के जैसा दिखाई देता है।
लाल और नीले रंग से बनी है दिल्ली की नई जर्सी
8 of 11
दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली कैपिटल्स ने भी आईपीएल 2022 के लिए नई जर्सी का एलान कर दिया है। दिल्ली की नई जर्सी दो रंगों से बनी है। इसमें लाल और नीले रंग को मिलाया गया है। इसके बाद नई जर्सी बनी है। हालांकि, दोनों रंग अलग-अलग दिखाने की बजाय साथ में मिला दिए गए हैं। जर्सी का दायां हिस्सा नीले रंग से शुरू होता है, जबकि बायां हिस्सा लाल रंग से शुरू होता है और दोनों रंग बीच में मिल जाते हैं। इस जर्सी में दिल्ली का टाइगर और उसकी धारियां भी बनाई गई हैं।
लाल रंग की जर्सी में दिखेंगे पंजाब के शेर
9 of 11
पंजाब किंग्स
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब किंग्स की नई जर्सी जारी हो चुकी है। कई सोशल मीडिया अकाउंट में पंजाब की नई जर्सी दिखाई गई है। पंजाब की नई जर्सी पूरी तरह से लाल रंग की है, जिसमें नीच की तरफ हल्के काले रंग से शेर का निशान बनाया गया है। वहीं किनारे की तरफ सुनहरे रंग की पट्टियां बनाई गई हैं। पंजाब की टीम इस साल मयंक अग्रवाल की कप्तानी में खेलेगी।
भारतीय सेना को सम्मान देकर देकर चेन्नई ने जारी की नई जर्सी
10 of 11
चेन्नई की नई जर्सी
- फोटो : सोशल मीडिया
चार बार की चैंपियन चेन्नई की टीम ने भारतीय सेना को सम्मान देने के साथ ही नई जर्सी का एलान किया। टीम के स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, कप्तान रवींद्र जडेजा और ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ नई जर्सी के साथ दिखाई दिए। टीम के लोगो के ऊपर चार स्टार लगाए गए हैं, जो टीम के चार खिताब को दर्शाते हैं। इसके साथ ही कंधे पर भारतीय सेना को सम्मान देने के लिए खास लोगो बनाया गया है।
कोलकाता की नई जर्सी में बैगनी और सुनहरे रंग को रखा गया है। होली के दिन कोलकाता ने अपनी नई जर्सी का एलान किया था। इस दौरान कप्तान अय्यर और टीम के सीईओ वेंकी मैसूर भी मौजूद थे। जर्सी का एलान होने के बाद सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई भी दी थी। कोलकाता ने नई जर्सी का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिखाया गया था कि अब कोलकाता के खिलाड़ी कैसे नजर आएंगे।