चेन्नई और मुंबई की टीम इस सीजन लगातार चार मैच हार चुकी हैं। चेन्नई को चौथे मैच में हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं मुंबई को आरसीबी ने मात दी।
विज्ञापन
1 of 13
आईपीएल 2022 के 15वें दिन की तस्वीरें
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में शनिवार का दिन लीग की दो सबसे सफल टीमों के लिए निराशाजनक रहा। पहले चेन्नई को हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं दिन के दूसरे मैच में मुंबई की टीम बैंगलोर से हार गई। ये दोनों टीमें लगातार चार मैच हार चुकी हैं और अंक तालिका में आखिरी दो पायदान पर हैं। वहीं हैदराबाद ने सीजन की पहली जीत दर्ज की। अपनी टीम की जीत से हैदराबाद के फैंस काफी खुश नजर आए। मुंबई और बैंगलोर के मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार तरीके से तिलक वर्मा को रन आउट किया। उनके इस रन आउट ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी रोड्स की याद दिला दी। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 13
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से खुश समर्थक
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में सनराइर्ज हैदराबाद ने चेन्नई को हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। इससे पहले दो मैच में इस टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। टीम की पहली जीत से हैदराबाद के प्रशंसक बेहद खुश नजर आए। इस टीम के लिए पिछला सीजन भी कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में जीत मिलने के बाद खिलाड़ियों और फैंस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
3 of 13
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस इस मैच में भी अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। उन्हें उम्मीद थी कि इस मैज में जडेजा की कप्तानी में टीम को पहली जीत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के बल्लेबाजों ने निराश किया और हैदराबाद के सामने छोटा लक्ष्य रखा, जिसे सनराइजर्स की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।
4 of 13
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के फैंस इस मैच के दौरान अपने नए कप्तान जडेजा का सपोर्ट करने पहुंचे थे, लेकिन जडेजा ने भी अपने खेल से सभी को निराश किया। उन्होंने इस मैच में 15 गेंद में 23 रन बनाए और गेंद के साथ कोई कमाल नहीं कर पाए। कप्तान बनने का दबाव उनके प्रदर्शन पर साफ दिख रहा है। इस सीजन चार मैचों में जडेजा अपनी लय नहीं पकड़ पाए हैं।
विज्ञापन
5 of 13
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
दिन का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच था। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार रन आउट करके जोंटी रोड्स की याद दिला दी। मैक्सवेल ने मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा को रन आउट किया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज सूर्यकुमार का साथ नहीं दे सका। हालांकि, सूर्यकुमार ने बेहतरीन अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
6 of 13
चेन्नई के खिलाफ अभिषेक शर्मा रन लेते हुए
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के खिलाफ मैच में हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियम्सन ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की और अपनी टीम की जीत तय कर दी थी। इस साझेदारी की बदौलत हैदराबाद ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन
7 of 13
अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL/BCCI
विलियम्सन के आउट होने के बाद आभिषेक शर्मा ने राहुल त्रिपाठी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस सीजन यह हैदराबाद की पहली जीत है। अभिषेक और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। हालांकि, अभिषेक अपनी टीम के जीतने से ठीक पहले आउट हो गए।
8 of 13
अभिषेक शर्मा और केन विलियम्सन
- फोटो : IPL/BCCI
अभिषेक ने इस मैच में 50 गेंद में 75 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। उन्होंने इस मैच में 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक था। 21 साल के अभिषेक पर हैदराबाद की टीम कई मैचों से भरोसा जता रही थी और इस मैच में वो भरोसे पर खरे उतरे।
9 of 13
मैच के दौरान मोईन अली और गेंदबाजी करते उमरान
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के लिए मोईन अली ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। अली की पारी के बदौलत चेन्नई इस मैच में 154 रन बना सकी। हालांकि, ये रन चेन्नई को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी, लेकिन यह टीम सम्माजनक स्कोर बना पाई।
10 of 13
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के खिलाफ मैच में मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सबका दिल जीता। मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य और तेजी का मिश्रण दिखाया। उन्होंने विकेट बचाए रखने के साथ-साथ तेजी से रन भी बनाए। सूर्यकुमार ने 37 गेंद पर 68 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और छह छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 183.78 का रहा।
11 of 13
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव क्रिकेट स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
हर्षल पटेल ने इस मैच में एक बार फिर रोहित शर्मा को आउट किया। हिटमैन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। हर्षल ने मैच में दो विकेट झटके और मुंबई को छोटे स्कोर पर समेटने में अहम योगदान दिया। मुंबई की पारी के अखिरी ओवर में भी उन्होंने सूर्यकुमार यादव के सामने सिर्फ सात रन दिए।
12 of 13
आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
डुप्लेसिस ने अनुज रावत के साथ 50 रनों की साझेदारी की। उन्होंने 24 गेंदों पर 16 रन बनाए। वहीं रावत ने अर्धशतकीय पारी खेली। अच्छी शुरुआत मिलने की वजह से आरसीबी की टीम आसानी से यह मैच जीत गई।
22 साल के युवा बल्लेबाज अनुज रावत का बल्ला सीजन में पहली बार चला। उन्होंने 47 गेंद पर 66 रन ठोक दिए। यह उनके आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक था। उनकी पारी में सिर्फ दो चौके थे, लेकिन छह छक्के शामिल थे। उनके फॉर्म में आने से आरसीबी की बल्लेबाजी और मजबूत हुई है।