जीत के बाद धोनी को गले लगाते जडेजा
- फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, एक ट्वीट ने धोनी, उनके फैन्स, सीएसके के फैन्स और क्रिकेट को पसंद करने वाले लोगों का दिल जीत लिया। यह ट्वीट किया था महिंद्र कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने। उन्होंने मैच के बाद लिखा- अब मैं यह कह सकता हूं और इस बात से खुश हूं कि महिंद्रा (Mahindra) में माही (Mahi) (Mahi-ndra) शब्द है। एमएस धोनी ने शानदार फिनिश किया।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके दो छक्के लगाए। जवाब में चेन्नई ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंबाती रायुडू ने 35 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली।