फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: शाहरुख से लेकर राजवर्धन तक आईपीएल में कमाल कर सकते हैं ये पांच अनकैप्ड खिलाड़ी, चार ऑलराउंडर सबसे अहम

Wed, 23 Mar 2022 04:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजवर्धन हंगरगेकर और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ी इस आईपीएल में कमाल कर सकते हैं। इन खिलाड़ियों ने घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और आईपीएल में भी इनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
राहुल त्रिपाठी, राजवर्धन हंगरगेकर और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2022 की शुरुआत में अब चंद दिनों का समय रह गया है। इस सीजन कई युवा खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही है। इनमें अंडर-19 विश्व कप में कमाल करने वाले राजवर्धन हंगरगेकर और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। ये युवा खिलाड़ी इस सीजन अपनी टीम के लिए कई मैच जिताकर टी-20  विश्व कप की टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। हालांकि, सिर्फ एक सीजन में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर सीधे भारतीय टीम में जगह नहीं मिलेगी, लेकिन किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर इन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। 

यहां हम ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो अब तक भारत के लिए नहीं खेले हैं, लेकिन इस सीजन विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों से भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

1. राहुल त्रिपाठी 

2 of 6
राहुल त्रिपाठी - फोटो : @IPL
राहुल त्रिपाठी आईपीएल में पिछले कई सीजन से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी और टीम के जरूरत के हिसाब से अपने खेल में बदलाव भी किया था। इस सीजन भी राहुल कई मैचों में बड़ी पारियां खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दे सकते हैं। मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने उन्हें 8.5 करोड़ की कीमत में खरीदा है। 62 आईपीएल मैचों में राहुल 136 के स्ट्राइक रेट से 1385 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन

2. राजवर्धन हंगरगेकर 

3 of 6
राजवर्धन हंगरगेकर - फोटो : आईसीसी
अंडर-19 विश्व कप 2022 में भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन करने वाले राजवर्धन हंगरगेकर अब आईपीएल में अपना जलवा दिखा सकते हैं। वो काफी तेज गति से गेंदबाजी करते हैं और बल्ले के साथ भी विस्फोटक पारियां खेलने में माहिर हैं। चेन्नई की टीम ने इस युवा खिलाड़ी को 1.5 करोड़ में खरीदा है। वो चयनकर्ताओं की नजर में होंगे और हार्दिक के विकल्प के रूप में उन्हें भी आजमाया जा सकता है। 

3. शाहरुख खान

4 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
घरेलू क्रिकेट में पिछले दो सालों में शाहरुख खान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। तमिलनाडु के लिए उन्होंने कई अहम मौकों पर बेहतरीन बल्लेबाजी की है और उनके अंदर नए फिनिशर को देखा जा रहा है। शाहरुख बड़े छक्के लगाने में माहिर हैं और मुश्किल मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। पंजाब किंग्स ने उन्हें मेगा ऑक्शन में नौ करोड़ की कीमत में खरीदा है। आईपीएल के 11 मैचों में शाहरुख 134 के स्ट्राइक रेट से 153 रन बना चुके हैं। 
विज्ञापन

4. राज बावा

5 of 6
राज बावा - फोटो : सोशल मीडिया
अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले राज बावा पर भी सभी निगाहें होंगी। वो सटीक लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हैं और विपक्षी टीम को बहुत परेशान करते हैं। अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मैच में उन्होंने छह विकेट निकाले थे। बावा बेहतरीन गेंदबाज होने के साथ ही बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं। अंडर-19 विश्व कप में उन्होंने 63 के औसत से 252 रन भी बनाए थे। पंजाब की टीम ने उन्हें दो करोड़ में खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5. शिवम मावी

6 of 6
शिवम मावी - फोटो : Social media
शिवम मावी साल 2018 में विश्व कप जीतने वाली अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। इसके बाद से वो लगातार चयनकर्ताओं की नजर में रहे हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित भी किया है। मावी बल्ले से भी उपयोगी पारियां खेलने में माहिर हैं। हालांकि, वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। 26 आईपीएल मैचों में उन्होंने 25 विकेट झटके हैं। कोलकाता की टीम ने उन्हें 7.25 करोड़ में खरीदा है। इस साल वो खुद को साबित करने की कोशिश करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें