आईपीएल 2021 में शनिवार को डबल हेडर मैच खेला गया। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। वहीं, दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच रन से हराया।
आईपीएल 2021 में शनिवार को डबल हेडर मैच खेला गया। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। वहीं, दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच रन से हराया। मैच भले ही पंजाब ने जीता हो, लेकिन हैदराबाद के फील्डर जगदीश सुचित का कैच ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
सुचित ने जेसन होल्डर की गेंद पर हवा में उड़कर एक हाथ से दीपक हुड्डा का शानदार कैच पकड़ा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस सुचित को सुपरमैन भी कह रहे हैं। इस कैच को आईपीएल 2021 के बेहतरीन कैचों में से एक कहा जा रहा है। कैच देखकर हैदराबाद के मनीष पांडे भी हैरान रह गए। उन्होंने सुचित को चिढ़ाने के लिए कॉल मी का इशारा भी किया।
विज्ञापन
2 of 15
ऋषभ पंत और संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को दो विकेटकीपर कप्तान ऋषभ पंत और संजू सैमसन की टीम के बीच मैच था। इसमें पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 33 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
3 of 15
चेतन सकारिया और कार्तिक त्यागी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में टीम ने अपने दोनों ओपनर शिखर धवन (8) और पृथ्वी शॉ (10) के विकेट गंवाए। धवन को कार्तिक त्यागी और शॉ को चेतन सकारिया ने आउट किया।
4 of 15
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली ने अपने पहले दो विकेट 21 पर गंवा दिए थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। मुस्तफिजुर रहमान ने पंत (24) को आउट कर साझेदारी तोड़ी।
विज्ञापन
5 of 15
श्रेयस अय्यर ने 43 रन बनाए।
- फोटो : सोशल मीडिया
पंत के बाद अय्यर (43) भी राहुल तेवतिया की गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे। संजू सैमसन ने शानदार स्टंपिंग की।
विज्ञापन
6 of 15
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
गर्मी से बचने के लिए पंत कुछ इस अंदाज में नजर आए। यूएई में फिलहाल काफी गर्मी पड़ रही है। तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।
विज्ञापन
7 of 15
एनरिक नॉर्टजे
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के एनरिक नॉर्टजे बेहतरीन फॉर्म में हैं। पिछले मैच में तीन विकेट लेने के बाद इस मैच में भी दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा दो विकेट झटके। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और राहुल तेवतिया को आउट किया।
8 of 15
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
सैमसन ने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने तबरेज शम्सी के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 22 रन की नाबाद साझेदारी की। हालांकि, स्लो रन रेट की वजह से लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। सैमसन 53 गेंदों पर 70 रन बनाकर नाबाद रहे। यह पहली बार है जब लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई टीम सैमसन के नाबाद रहते हारी हो।
9 of 15
जगदीश सुचित
- फोटो : सोशल मीडिया
डबल हेडर का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। पंजाब की पारी के 16वें ओवर में सब्सिट्यूट फील्डर जगदीश सुचित ने एक ऐसा कैच पकड़ा जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सुचित ने होल्डर की गेंद पर कवर्स फील्डिंग करते हुए दीपक हुड्डा का कैच पकड़ा।
10 of 15
मनीष पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
सुचित के कैच बाद उन्हें मजाक में कॉल मी का इशारा करते मनीष पांडे। सुचित ने भी इसका हंसकर जवाब दिया। सोशल मीडिया पर भी सुचित की तारीफ हो रही है। पंजाब टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए।
11 of 15
जेसन होल्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर तीन विकेट लेने में सफल रहे। इसके अलावा होल्डर 29 गेंदों पर 47 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने पारी में पांच छक्के लगाए। होल्डर को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।
12 of 15
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे फेज का पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि, वे 14 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए।
13 of 15
मोहम्मद शमी ने वार्नर और विलियमसन को आउट किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
अपना 150वां आईपीएल मैच खेल रहे डेविड वार्नर (2) आउट हो गए। कप्तान केन विलियमसन (1) भी जल्दी आउट हो गए। दोनों का विकेट मोहम्मद शमी को मिला।
14 of 15
रवि बिश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे फेज का पहला मैच खेल रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने एक ही ओवर में दो और कुल तीन विकेट झटके। हैदराबाद की पारी के 13वें ओवर में बिश्नोई ने केदार जाधव (12) और अब्दुल समद (1) को आउट किया। इससे पहले वे मनीष पांडे को आउट कर चुके थे।
हैदराबाद टीम को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे। हालांकि, टीम सिर्फ 11 रन ही बना सकी। पहला मैच खेल रहे नाथन एलिस ने अच्छी गेंदबाजी की। इस तरह हैदराबाद टीम सिर्फ 121 रन ही बना सकी।