फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: नीलामी से पहले इन पांच खिलाड़ियों की KKR से छुट्टी तय, दो तो हैं बड़े नाम

Mon, 18 Jan 2021 08:26 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : twitter@IPL
आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी फरवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकती है। इससे पहले फ्रेंचाइजियां अपने-अपने खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि नीलामी से पहले दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स इन पांच खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से खिलाड़ी हो सकते हैं?
 
विज्ञापन

2 of 6
क्रिस ग्रीन - फोटो : ट्विटर
क्रिस ग्रीन 
बिग बैश में शानदार प्रदर्शन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी को कोलकाता ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। मगर आईपीएल 2020 में ग्रीन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, उन्हें केवल एक ही में खेलने का मौका मिला था। ऐसे में केकेआर इस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : ipl
कुलदीप यादव
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कहे जाने वाले कुलदीप यादव का भी पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। वह अपनी गेंदबाजी से कोई कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने पांच मैचों में केवल एक विकेट अपने नाम किया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है केकेआर कुलदीप को भी रिलीज कर सकती है।

4 of 6
दिनेश कार्तिक - फोटो : ipl
दिनेश कार्तिक 
केकेआर नीलामी से पहले जिन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, उसमें एक बड़ा नाम दिनेश कार्तिक का भी हो सकता है। कप्तानी छोड़ने के बाद भी पिछले सीजन में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था। वह 14 मैचों में केवल 169 रन ही बना सके। ऐसे में केकेआर इस बल्लेबाज को रिलीज कर किसी दूसरे विकेटकीपर को शामिल करना चाहेगी।  
विज्ञापन

5 of 6
रिंकू सिंह - फोटो : bcci
रिंकू सिंह
रिंकू सिंह पहले किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते थे। बाद में वह कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा बने। आईपीएल 2020 में उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि, उन्हें केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 11 रन बनाए। नीलामी से पहले केकेआर रिंकू सिंह को भी रिलीज कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संदीप वॉरियर - फोटो : twitter
संदीप वॉरियर
अनकैप्ड तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को कोलकाता नाइटराइडर्स ने पिछले साल अपने टीम में शामिल किया था। वॉरियर ने केकेआर के लिए जो दो सीजन खेले हैं, जिसमें उन्होंने चार मैचों में केवल दो विकेट लिए हैं। पिछले साल उन्हें एक मैच में खेलने का मौका मिला। ऐसे में वॉरियर की भी केकेआर से छुट्टी लगभग तय माना जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें