फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021 Auction: इन खिलाड़ियों पर दिल्ली की नजर, नीलामी से चंद घंटे पहले सहायक कोच ने बताया प्लान

Thu, 18 Feb 2021 08:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने वुधवार को कहा कि उनकी टीम 18 फरवरी को होने वाली आईपीएल 2021 की नीलामी में अपना बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करना चाहेगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
मोहम्मद कैफ
कैफ ने कहा, 'हमने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है इसलिए हम उन स्थानों को भरने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि नीलामी में अड़ियल नहीं होना अहम होगा। नीलामी के लिये बहुत योजनायें बना सकते हैं लेकिन नीलामी की टेबल पर बैठकर चीजें बदल सकती हैं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
मोहम्मद कैफ - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'हमें तुरंत फैसले करने होंगे। हमारे मुख्य खिलाड़ी लगातार खेल रहे हें और कोई फिटनेस संबंधित परेशानी भी नहीं है। इसलिये हम कल की नीलामी में कुछ बैक-अप खिलाड़ी लेना चाहेंगे।'

4 of 5
प्रवीण आमरे - फोटो : Delhi Capitals twitter
मौजूदा टीम के बारे में एक अन्य सहायक कोच प्रवीण आमरे ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो अगर हमसे कल खेलने को कहा जाता है तो हमारे पास अंतिम एकादश खेलने के लिए तैयार है। इसलिये मुझे लगता है कि यह सफल योजना होगी और अन्य टीमों से भी हमने यही सीखा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : @IPL
बता दें कि पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार सफर तय करते हुए फाइनल में पहुंची थी और उप विजेता रही थी और इस साल अच्छी बेंच स्ट्रेंथ से और बेहतर करना चाहेगी, जिसके कारण पिछले सत्र में टूर्नामेंट के अंत में उसे परेशानी का सामना करना पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें