फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट: पिछले IPL में दिल्ली के लिए मचाया था धमाल, अब इस टीम के लिए करेंगे कमाल

Mon, 14 Sep 2020 04:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस आईपीएल खिताब बचाने के अपने अभियान को 19 सितंबर को गत उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शुरू करेगी।
विज्ञापन
1 of 4
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : ipl
लसिथ मलिंगा की अनुपस्थिति में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने के लिए तैयार न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र में सभी टीमों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यहां की गर्म और उमस भरी परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाने की होगी। पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले बोल्ट चार बार की इस चैंपियंस टीम से पहली बार जुड़ें है। मलिंगा के व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से हटने के बाद उन्हें टीम में ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन

2 of 4
ट्रेंट बोल्ट
नई टीम से जुड़ने के बारे में बोल्ट ने कहा कि किसी भी गेंदबाज के लिए मुंबई इंडियंस की तरह बल्लेबाजी क्रम खिलाफ नहीं खेलना राहत की बात होगी। मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में बोल्ट ने कहा, 'हमारी सबसे बड़ी चुनौती रेगिस्तान के बीच में 45 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खुद को तैयार करने की होगी। मैं एक बहुत छोटे देश न्यूजीलैंड से आता हूं जहां अभी सर्दियों का मौसम है । वहां इस समय तापमान लगभग सात या आठ डिग्री है।'

विज्ञापन

3 of 4
ट्रेंट बोल्ट
उन्होंने कहा, 'जाहिर है, मैंने कुछ अन्य फ्रेंचाइजियों का भी प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन मैं इस मुंबई परिवार का हिस्सा बन कर बहुत उत्साहित हूं। अपने अनुभव से कहूं तो मैंने मुंबई के खिलाफ खेला है और जब आप ऐसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलते है तो चुनौती डराने वाली होती है। इस मामले में इस बार दूसरी तरफ होना और इस शांत समूह का हिस्सा बनना अच्छा है।'
विज्ञापन

4 of 4
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media
यूएई में क्रिकेट खेल चुके बोल्ट ने कहा कि उनकी टीम की गेंदबाजी में किसी भी विरोधी टीम को पस्त करने का दमखम है। इस 31 साल के गेंदबाज ने कहा, 'मैंने यहां थोड़ा क्रिकेट खेला है और मुझे पता है कि इस समय यहां परिस्थितियाँ काफी हद तक बदल सकती हैं। मुझे उम्मीद है कि यहां पिचें अच्छी होगी। हमारे पास किसी भी विरोधी टीम को पस्त करने का कौशल है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें