आईपीएल 2020 के लिए नीलामी हुई। खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। खास बात यह रही कि इस बार गेंदबाजों का बोलबाला रहा। फ्रैंचाइजियों ने विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया और उनपर जमकर पैसे लुटाए। आईपीएल-13 की नीलामी में फ्रैंचाइजियों ने कुल राशि का 41 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खर्च किया। नीलामी में फ्रैंचाइजियों ने 140.3 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन किसी भी भारतीय खिलाड़ी के लिए बोली दस करोड़ तक नहीं पहुंची। इस नीलामी में बाजी मारी है ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने, जिनके लिए जमकर बोली लगी। आइए जानते हैं इस आईपीएल में सबसे महंगे बिके टॉप-10 खिलाड़ियों के बारे में।