आईपीएल 2020, होगा नहीं होगा बस इन दो शब्दों के बीच अटका है। कोरोना वायरस के कारण इस लीग को फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। इस महामरी के संक्रमण को रोकने के लिए पूरा देश लॉकडाउन है। फैंस के दिमाग अब ये सवाल मजबूती से घूमने लगे हैं कि क्या इसबार आईपीएल नहीं हो पाएगा? फिलहाल 15 अप्रैल तक तो कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा, लेकिन अगर हालात सुधरे तो जरूर ही आईपीएल अपना रंग पूरे देश से कोरोना के भय को उतार कर चढ़ा जाएगा। इस लॉकडाउन में आपके पास भी करने को कुछ खास नहीं, आप क्रिकेट के दीवाने हैं, लेकिन मैच कहीं हो नहीं रहे। इसलिए आपको आइए आज बताते हैं आईपीएल को तीन सबसे असफल कप्तानों के बारे में।