फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः आइसोलेशन वॉर्ड में बदलने को तैयार ट्रेन की बोगियां, देखिए तस्वीरें

Sat, 28 Mar 2020 02:27 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा - फोटो : ANI
देश कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार हो रहा है। इसके लिए सरकार तमाम तरीके अपना रही है। कोरोने से संक्रमित लोगों को आइसोलेशन में रखने के लिए ट्रेनों की बोगियों को तैयार किया जा रहा है। मरीजों के लिए कैबिन तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए ट्रेन की बोगियों में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। जरूरी सामान रखे जा रहे हैं। ट्रेनों को सेनेटाइज करने के बाद उसके एक-एक कोच को एक वार्ड के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि हम आतंरिक इलाकों या जिस भी क्षेत्र को कोच की जरूरत होगी, वहां सेवा देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा - फोटो : ANI
मरीजों की सुविधा के लिए बीच के बर्थ को एक तरफ से हटाया गया है, साथ ही सामने वाली सभी तीनों सीटों को भी हटाया गया है। बर्थ पर चढ़ने के लिए लगाई गईं सभी सीढ़ियों को भी निकाल दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा - फोटो : ANI
आइसोलेशन कोच तैयार करने के लिए बाथरूम, गलियारे और दूसरी जगहों पर भी फेरबदल किया गया है। कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए भारतीय रेलवे ने आइसोलेशन कोच तैयार किए हैं। 

4 of 5
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा - फोटो : ANI
देश बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस तरह की तैयारियों में रेलवे की मदद ली जा रही है। इसके लिए सभी खाली रैक की स्थिति देखी जा रही है और उन्हें आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा - फोटो : ANI
रायबरेली और चेन्नई में कोच बनाने वाले रेल कारखानों से कहा गया है कि वो इस तरह के कोच बनाएं, जिन्हें आइसोलेशन वार्ड के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। बाद में मरीजों की संख्या बढ़ने पर उन्हें ट्रेनों के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें